Homeपंजाब

एसटीऍफ़ ने 2 साथियों समेत सब इंस्पेक्टर को दबोचा :

एसटीऍफ़ ने 2 साथियों समेत सब इंस्पेक्टर को दबोचा :

एसटीऍफ़ ने 2 साथियों समेत सब इंस्पेक्टर को दबोचा : लुधियाना में चला रहा था नशे का नेटवर्क : पूछताछ में खुलेंगे कई अफसरों के नाम लुधियाना : (रवि वर

पति ही बना अपनी पत्नी का कातिल :
दिवाली और गुरुपर्व पर 2 घंटे ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति
सनातन धर्म के प्रचार व् प्रसार में प्रधान स्व.अशोक जैन जी का योगदान अतुलनीय : अमन जैन

एसटीऍफ़ ने 2 साथियों समेत सब इंस्पेक्टर को दबोचा : लुधियाना में चला रहा था नशे का नेटवर्क : पूछताछ में खुलेंगे कई अफसरों के नाम

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब के लुधियाना में बुधवार को पंजाब एसटीऍफ़ टीम ने एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को हेरोइन सहित दबोचा है। आरोपी को ट्रेप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। सब इंस्पेक्टर और उसके 2 साथियों से करोड़ों रुपए की हेरोइन भी बरामद हुई है।
शुरूआती जांच में पता चला कि सब इंस्पेक्टर शहर में नशे का नेटवर्क चला रहा था। पकड़े गए आरोपी सब इंस्पेक्टर की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी हरजिंदर सिंह की निशानदेही पर उसके बाकी के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों साथियों की पहचान हरजिंदर कौर (35) और रोहित कुमार (20) के रूप में हुई है। प्रेस वार्ता करते हुए एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि टीम को गुप्ता सूचना मिली थी कि पुलिस मुलाजिम हरजिंदर सिंह की जेब में हेरोइन है जो लाडोवाल की तरफ से आ रहा है। ट्रेप लगाकर मुलाजिम को रोका और चैकिंग की तो उसकी जेब से 16 ग्राम हेरोइन बरामद हो गई। आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने दोनों साथियों के बारे भी खुलासा कर दिया।

लाडोवाल थाना में तस्करों से हुई थी पहचान

आरोपी हरजिंदर कुमार पहले थाना लाडोवाल में भी तैनात रहा है। लाडोवाल थाना से ही आरोपी हरजिंदर कुमार की पहचान इन नशा तस्करों से हुई। बताया जा रहा है महिला हरजिंदर कौर पर पहले भी कई मामले दर्ज है। महिला खुद भी नशा का सेवन करती है। महिला पिछले 10 वर्षों से इस काले कारोबार से जुड़ी है।
वहीं आरोपी रोहित कुमार एक फैक्ट्री में काम करता जो फ्लौर में है। आरोपी को वहीं से पुलिस ने आज दबोचा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि बड़े खुलासे हो सके। अधिकारियों मुताबिक वर्दी का इस्तेमाल करके पुलिस मुलाजिम नशा तस्करी के गोरखधंधे को चला रहा था। आरोपी को जब गिरफ्तार किया उस समय भी उसने वर्दी पहने रखी थी। आरोपी की जैकेट की जेब के नशा मिला है।

खाकी का रौब झाड़ करता था तस्करी

बताया जा रहा है कि आरोपी नशा की तस्करी करने के लिए पुलिस के रौब का इस्तेमाल करता था। पुलिस कर्मी होने के कारण आसानी से नशीले पदार्थों की तस्करी करवाता था और कोई उस पर संदेह भी नहीं करता था। आरोपी के मोबाइल डिटेल व अन्य कई तरह के कागजात टीम ने कब्जे में ले लिए है। इस मामले में कई अधिकारियों के नाम भी उजागर हो सकते है। टीम अब जांच में जुट गई है कि आरोपी सब इंस्पैक्टर कितने वर्ष से नशा तस्करी करता रहा है। वहीं आरोपी की जायदाद का भी टीम ब्योरा लेने जा रही है।

कई इलाकाें में नशे का धंधा जाेराें से चल रहा

पंजाब में नशा नासूर बनता जा रहा है। सरकार और पुलिस की सख्ती के बावजूद नशे के सौदागार अपने मंसूबों में कामयाब हाे रहे हैं। शहर के कई इलाकाें में नशा तस्करी का काराेबार धड़ल्ले से चल रहा है। पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई 2022 से अब तक 1097 बड़ी मछलियों समेत 6997 नशा-तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने 580 व्यापारिक मामलों समेत कुल 5346 एफआइआर भी दर्ज की हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: