Homeपंजाब

पंजाब पुलिस ट्रांसफर्स :

पंजाब पुलिस ट्रांसफर्स :

पंजाब पुलिस ट्रांसफर्स : लुधियाना को मिला ईमानदारी अवार्ड से सन्मानित आईपीएस मनदीप संधू संभांलेंगे सीपी की कमान लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

प्रदूषण मुक्त होगा हल्का उत्तरी
ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵੋਟਰਾਂ ‘ਚ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਮਨੁੱਖੀ ਚੇਨਾਂ ਬਣਾਈਆਂ
कांग्रेस सरकार द्वारा 125 गज के मकानों पर लगाए पानी सीवरेज के बिलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : हरकेश मित्तल

पंजाब पुलिस ट्रांसफर्स : लुधियाना को मिला ईमानदारी अवार्ड से सन्मानित आईपीएस मनदीप संधू संभांलेंगे सीपी की कमान

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

 ईमानदारी अवार्ड से सन्मानित आईपीएस मनदीप संधू संभांलेंगे सीपी की कमान

प्रदेश में अमन कानून की स्थिति पर उठ रहे सवालों के बीच पंजाब सरकार ने बड़ा उल्ट फेर कर दिया है। पंजाब के सबसे बड़े जिले लुधियाना से ही चार अधिकारियों को बदल दिया गया है। लुधियाना पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तुभ शर्मा, आईजीपी लुधियाना रेंज एसपीएस परमार, जेसीपी सिटी नरिंदर भार्गव और जेसीपी ट्रैफिक गुरदियाल सिंह को बदल दिया गया है। शहर को नए सीपी के तौर पर ईमानदारी अवार्ड से सन्मानित आईपीएस मनदीप संधू को लगाया गया है, जो अभी संगरूर में एसएसपी के पद पर तैनात थे। हाल ही में वह डीआईजी के तौर पर प्रमोट हुए हैं।

डा. कौस्तुभ शर्मा बने आईजीपी लुधियाना रेंज

पहले के पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तुभ शर्मा को जिले में ही आईजीपी लुधियाना रेंज लगाया गया है। इसके अलावा वह आईजीपी ह्यूमन राइटस पंजाब चंडीगढ़ का काम भी देखेंगे। यहां पर जेसीपी सिटी नरिंदर भार्गव को डीआईजी कम ज्वाइंट डायरेक्टर एमआरएस पीपीए फिलौर लगाया गया है। इसके अलावा ज्वाइंट कमिश्नर ट्रैफिक गुरदियाल सिंह एजीटीएफ को डीआईजी लगाया गया है।

सात माह बाद बदले गए पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिशनर डा कौस्तुभ शर्मा को अप्रैल माह में ही लुधियाना कमिश्नरेट का पुलिस कमिश्नर लगाया गया था। सात माह बाद ही उन्हें यहां के तब्दील कर दिया गया है। इससे पहले गुरप्रीत भुल्लर भी कुछ माह बाद ही यहां से तब्दील हो गए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि मनदीप सिंह सिद्धू कल ही लुधियाना कमिश्नर का पदभार संभाल सकते हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0