पार्किंग के रेट बढ़ा कर आप सरकार आम जनता से कर रही धोखा : एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : पंजाब कार्यकारिणी सदस्य ए
पार्किंग के रेट बढ़ा कर आप सरकार आम जनता से कर रही धोखा : एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना फिरोज गांधी मार्केट में पार्किंग के बढ़े हुए रेटों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया इस मौके पंजाब कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने बोलते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को मौका दिया था।लेकिन आज वो इस बदलाव का खामियाजा भुगत रहे हैं।आज पार्किंग के रेट में तीन गुना वृद्धि इसका जीता जागता उदाहरण है। अगर आम आदमी पार्टी को आम जनता की फिक्र होती तो वो पार्किंग रेट में इतनी वृद्धि नहीं करते। इससे साफ जाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ सता सुख भोगने ही पंजाब में आई है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी का ही दूसरा रूप है क्योंकि आम आदमी पार्टी में जितनी भी विधायक हैं वह ज्यादातर कांग्रेसी से आए हुए हैं जैसे कांग्रेस सरकार ने पंजाब को लूटा उसी तरह अब आम आदमी पार्टी की सरकार भी कर रही है। भ्रष्टाचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है मुख्यमंत्री भगवंत मान के भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के दावे खोखले व झूठे साबित हो रहे हैं। जब से पंजाब में आप की सरकार बनी तब से ही पंजाब में लुटेरों और गैंग स्टार का बोलबाला है। वही प्रतिदिन पंजाब में हो रही लूटपाट की घटनाओं से पंजाब की जनता अब अपने को ठगा महसूस कर रही है। क्यों कि सता में आने से पहले पंजाब की कायाकल्प करने की बात करने वाले सतासीन होते ही पंजाब को भूल गुजरात और जर्मनी का दौरा करने में व्यस्त हो गए और वही अब पंजाब की जनता गैंगस्टर, लुटेरों के बीच जीने को मजबूर है। वही आम आदमी पार्टी की सरकार गली गली ठेके खोल कर पंजाब को नशा मुक्त करने की बजाय नशा युक्त करने में लगी है। पंजाब के लोग अब महसूस करने लगे हैं कि उन्होंने गलत सरकार को चुना।

COMMENTS