Homeपंजाब

आप सरकार के मोहल्ला क्लीनिक मात्र ड्रामा : हर्ष बाहरी

आप सरकार के मोहल्ला क्लीनिक मात्र ड्रामा : हर्ष बाहरी

आप सरकार के मोहल्ला क्लीनिक मात्र ड्रामा : हर्ष बाहरी  पठानकोट में तड़फती महिला की डलिवरी रूम के बाहर हुई डलिवरी की उच्च स्तरीये हो जांच, दोषियों

धार्मिक यात्राएं मानव मन को भटकने से रोक कर आपसी भाईचारा बढ़ाती हैं : एडवोकेट बिक्रम सिद्धू
दिनदिहाड़े जोशी नगर हैबोवाल में लुटेरों ने चैन स्नैचिंग की वारदात को दिया अन्जाम
केजरीवाल ने पंजाब ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को भी नई दिशा दी है : कुलवंत सिद्धू

आप सरकार के मोहल्ला क्लीनिक मात्र ड्रामा : हर्ष बाहरी 

पठानकोट में तड़फती महिला की डलिवरी रूम के बाहर हुई डलिवरी की उच्च स्तरीये हो जांच, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता हर्ष बाहरी ने आप सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने को मात्र ड्रामा बताया। पठानकोट सिविल अस्पताल में अस्पताल स्टाफ ने मंगलवार रात डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने आई महिला को भर्ती करने व डिलिवरी करवाने से मना कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से महिला को अमृतसर भी रेफर कर दिया गया था, लेकिन इसी दौरान पीड़ित महिला की लेबर रूम के बाहर ही डिलिवरी हो गई। उसके पति जंग बहादुर निवासी पिपलांवाला मोहल्ला ने सिविल अस्पताल के स्टाफ पर आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार रात उसकी पत्नी को लेबर पेन होने के कारण 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, लेकिन स्टाफ द्वारा उसकी पत्नी को भर्ती न करके अमृतसर अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। उसने स्टाफ से कहा भी था कि वह पत्नी को अमृतसर लेकर जाने में सक्षम नहीं है। इसलिए पत्नी का इलाज सिविल अस्पताल में ही किया जाए। पति ने आरोप लगाया कि स्टाफ द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया व पुलिस को शिकायत देने की धमकी भी दी गई। जंगबहादुर ने बीजेपी युवा नेता हर्ष बाहरी को बताया कि स्टाफ की ओर से महिला को भर्ती करने से मना करने के बाद उसकी पत्नी ने लेबर रूम के बाहर ही रात के करीब दो बजे बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति ने उनको बताया कि अब जच्चा-बच्चा दोनों ठीक है। बीजेपी युवा नेता हर्ष बाहरी ने सरकार से जांच की मांग करते हुए कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा आप सरकार ड्रामे करना छोड़ हकीकत को अमली जामा पहनाये नहीं तो आगामी चुनावों में इसके परिणाम भुगतने के लिए त्यार रहे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0