Homeपंजाब

नशा तस्करो को पकड़ने में थाना हैबोवाल को मिली बड़ी सफलता

नशा तस्करो को पकड़ने में थाना हैबोवाल को मिली बड़ी सफलता

बसों में नशीली गोलिया ला तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार : यूपी से बसों से नशीली गोलियां लाकर लुधियाना में सप्लाई करने वाले 2 तस्कर 20 हजार नशीली गोलिया

टोनी बक्शी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं : अतुल कपूर
दीवार कूदकर घर में घुसे युवक ने लड़की से की बदतमीजी
रक्त दान कर मानव जीवन को बचाया जा सकता है : हरकेश मित्तल

बसों में नशीली गोलिया ला तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार : यूपी से बसों से नशीली गोलियां लाकर लुधियाना में सप्लाई करने वाले 2 तस्कर 20 हजार नशीली गोलियां और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार 

नशा तस्करो को पकड़ने की मुहीम में थाना हैबोवाल को मिली बड़ी सफलता 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

नशा तस्करो बारे जानकारी देते एडीसीपी-3 शुभम अग्रवाल, एसीपी मंदीप सिंह और एसएचओ हैबोवाल अमृतपाल शर्मा 

मानयोग पुलिस कमिश्नर लुधियाना के दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए थाना हैबोवाल एसएचओ अमृतपाल शर्मा तथा उनकी टीम ने दो नशा तस्करो को 20 हजार नशीली गोलियों तथा मोटरसाइकिल सहित सप्लाई देने जा रहे रंगे हाथो गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पूछ्ताछ में पता चला है की तस्कर यूपी से बसों से नशीली गोलियां लाकर लुधियाना में सप्लाई करते थे। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र लाल किशन वासी फुब्बारा चौक और कुलदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी प्रतापपुरा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 20 हजार नशीली गोलियां और बाइक बरामद हुई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एडीसीपी-3 शुभम अग्रवाल, एसीपी मंदीप सिंह और एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चंदर नगर इलाके में नाकाबंदी की हुई थी इस दौरान बाइक पर आ रहे आरोपियों ने नाका देखकर बाइक पीछे को घुमा लिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने जब पीछे बैठे आरोपी के पास पकड़े बोरे को खोला तो उसमें से नशीली गोलियां बरामद हुई।

दवाइयो की दुकानों पर सप्लाई करते थे गोलियां

पड़ताल में पता चला था कि आरोपी गोलियां यूपी से मंगवाते थे। वो गोलियां लेकर बसों में बैठ जाते थे, ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न पाए। इसके बाद वो गोलियां लुधियाना लाकर दुकानों पर सप्लाई करते थे। इससे उन्हें अच्छी-खासी कमाई हो रही थी। आरोपियों ने बताया कि वो कई कंसाइनमेंट पहले लेकर आ चुके हैं। फिलहाल अभी ये पता नहीं चला है कि वो कितनी बार लेकर आए हैं, लेकिन पुलिस उसके ग्राहकों की दुकानों की लिस्ट तैयार कर रही है। पुलिस उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0