Homeनई दिल्ली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पंजाब फेरी……

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पंजाब फेरी……

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पंजाब फेरी से होगी प्रदेश के सुनहरे भविष्य की शुरुआत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू  लुधियाना  : (रवि वर्मा

एसटीएफ की टीम ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार :
श्रीमद् भागवत कथा में सभी पुराणों का सार : अमन जैन
ई-कॉमर्स नियमों को लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्रियों से समर्थन मांगा : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पंजाब फेरी से होगी प्रदेश के सुनहरे भविष्य की शुरुआत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

 लुधियाना  : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

देश की महान व दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,  जेपी नड्डा  का योद्धाओं, गुरुओं, पीरो की महान धरती पंजाब आने पर उनका पूरे महानगर वासियों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा।उक्त शब्द अग्र नगर मंडल की ओर से 14मई  की तैयारियों के संबंध में रखी मीटिंग का जायजा लेते हुए ऐडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहे।

एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य के सुंदर भविष्य, समृद्धि और प्रगति को लेकर  जेपी नड्डा का गर्मजोशी  से स्वागत किया जाएगा और उम्मीद की जायेगी कि आने वाले समय में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी व आम लोगो को उनकी  प्राथमिक व जरूरी सहुलते मुहैया करवा अच्छे राज्य की स्थापना की जा सकेगी। इस मौके अग्र नगर मंडल के प्रभारी सुनीत टंडन और मंडल अध्यक्ष संजीव सचदेवा शेरू की अध्यक्षता में समूचे मंडल के पदाधिकारियों ने एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू को आश्वासन दिया कि सभी वर्कर 14मई को विशाल समागम में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। इस बैठक में भूपेंद्र सिंह बैंस, श्रीमती रीता अरोड़ा, पंकज गुप्ता, आकाश गुप्ता, अरुण गुप्ता, हरदीप सिंह, राजा राम, रजनीश गुलाटी, दानिश अग्रवाल, मनोज शर्मा मोंटी, जोगिंदर ग्रोवर, अमृत ग्रेवाल, दिनेश गुप्ता, दीपक कल्हण और मोहिनी कंग उपस्थित थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0