Homeपंजाब

संतों की वाणी में ही प्राणी के जीवन का उद्वार है : अमन जैन /अनुज मदान

संतों की वाणी में ही प्राणी के जीवन का उद्वार है : अमन जैन /अनुज मदान

संतों की वाणी में ही प्राणी के जीवन का उद्वार है : अमन जैन /अनुज मदान  हिमाचल प्रदेश से वेद विभूषण आचार्य श्री प्रफुल जी महाराज श्री बालाजी दरबार

नशा तस्करों की 12.80 करोड़ की संपत्ति जब्त : एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल
यूपी की नई जनसंख्या नीति 2021-30 तैयार
स्कूल माफिया आये बाज़ सरकार दे इस ओर ध्यान

संतों की वाणी में ही प्राणी के जीवन का उद्वार है : अमन जैन /अनुज मदान 

हिमाचल प्रदेश से वेद विभूषण आचार्य श्री प्रफुल जी महाराज श्री बालाजी दरबार में हुए नतमस्तक 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम शंकराचार्य नगर (हैबोवाल कलां) प्राँगन में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ व् विशाल संध्या चौंकी का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में भाग्यशाली परिवार द्वारा पूर्णाआहुति दी गई व विश्व कल्याण की प्रार्थना की।संध्या चौंकी का आयोजन प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। संध्या चौंकी में हिमाचल प्रदेश से वेद विभूषण आचार्य श्री प्रफुल जी महाराज व् माँ सिंदूरी मंदिर हमीरपुर से माँ मोनिका शर्मा विशेष रूप से मंदिर पहुंचे व् अपने मुखारविंद से अमृतवाणी उपदेश व् संकीर्तन किया। इस अवसर पर उनके साथ सुरिंदर पठानिया, रेखा शर्मा, रजिंदर शर्मा, अजय कोंडल भी विशेष रूप से दरबार में नतमस्तक हुए। अपने मुखारविंद से ज्ञान की वर्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर में श्री बालाजी महाराज जी के दिव्य स्वरूप स्थापित हुए है और जो भक्त भी इस महान प्राणप्रतिष्ठा आयोजन के साक्षी बने है उनको अक्षय पुण्य की प्राप्ति हुई है और यहां प्रभु विराजमान हुए है उनके नीचे रहने वाले जीवों को पुण्य प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि हुए आयोजन में हाजिरी लगाने भक्तों के कुल भी इस पुण्य को प्राप्त करेंगे क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा पूजा में भाग लेने वाले भक्तों को पूजा का फल जन्म जन्मांतर तक मिलता रहता है और भावी पीढ़ी को भी इसके पुण्य श्रेय प्राप्त होते है. सन्धा चौंकी में परम् आदरणीय श्री दविंदर सूद जी भाई साब व विनय धीर मुख्य सेवादार श्री रामशरणंम दरबार ने दरबार में नतमस्तक हो श्री बालाजी महाराज जी का आशीर्वाद लिया मंदिर प्रधान अमन जैन, सेवक अनुज मदान व् मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा संत महापुरषों का स्वागत किया गया। प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान ने कहा कि संतों की वाणी में ही प्राणी के जीवन का उद्वार है और महापुरषों की अमृत वाणी को हम अपने जीवन में ढाल कर ही ईश्वर की कृपा प्राप्त कर सकते है और महापुरषों द्वारा हृदय से दिया गया आशीर्वाद कभी भी निष्फल नहीं होता और यहां भी पूर्ण संत के चरण पड़ते है वह भूमि और वातावर्ण शुद्ध हो जाता है व् सदैव वहां पर सकरात्मक ऊर्जा व् व्हाव रहता है। संध्या चौंकी पर श्री बालाजी महाराज जी का पवित्र झंडा लहराया गया । श्री हनुमान चालीसा के उपरान्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, सौरभ जैन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, मदन लाल मदान, दीपक घई, सुनील कैटर, सन्दीप धमीजा, नरिंदर नंदू, विश्वनाथ सेठी, भारती सोनी, सतीश डंग, निशांत चोपड़ा, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग, अशोक गुप्ता, नवल जैन आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0