HomeHeathनई दिल्ली

रेलवे ने बंद किए पंजाब-हिमाचल के 13 स्टेशन

रेलवे ने बंद किए पंजाब-हिमाचल के 13 स्टेशन

रेलवे ने बंद किए पंजाब-हिमाचल के 13 स्टेशन : सैनिकों के गांव भनोहड़ सहित अन्य जगहों पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें, विधायक अय्याली बोले-केंद्र कर रहा अन्याय

ਮਲਹਾਰ ਰੋਡ ਤੇ ਕਿਪਸ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ , ਸੀ ਬੀ ਆਈ ਕਰੇ ਜਾਂਚ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ
जल है तो कल है पानी की एक एक बूंद कीमती : विशाल मदान
युवक के पिता से मारपीट करके पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले

रेलवे ने बंद किए पंजाब-हिमाचल के 13 स्टेशन : सैनिकों के गांव भनोहड़ सहित अन्य जगहों पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें, विधायक अय्याली बोले-केंद्र कर रहा अन्याय, लोगों में भारी रोष

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो)  :

सैनिकों के गांव भनोहड़ के ग्रामीण स्टेशन को बंद करने के विरोध में उतर आए हैं

टिकट विक्रेताओं को नोटिस

टिकट बेचने का ठेका लेने वालों को स्टेशन बंद करने के संबंध में पत्र जारी किया जा रहा है। कई स्टेशन बहुत पुराने हैं और रेलवे ने उन्हें बंद कर दिया है। इन स्टेशनों से सटे कई गांव हैं, इसलिए यहां के ग्रामीण इन स्टेशनों के बंद होने से नाराज हैं, क्योंकि अब इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

इन स्टेशनों पर लटका ताला

पंजाब-हिमाचल के रेलवे स्टेशनों को बंद करने के लिए जारी पत्र

रेलवे के जिन स्टेशनों पर ताले लटकने वाले हैं, इनमें वैन प्वाइंट, दुख निवारण हाल्ट, भलोजाला हाल्ट, गांदरा, जंडोक, चौतरा भटेड, कोटला गुजरा, संग्राना साहिब (गुरुद्वारा), भनोहड पंजाब, गोहलवार वरपाल (जीआरवी), मालमोहरी, बैजनाथ मंदिर (हिमाचल प्रदेश) और मंडाली को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ये तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर, लुधियाना, पठानकोट रेलवे सेक्शन में स्थित हैं।

सैनिकों के गांव भनोहड़ में रोष

लोगों मुताबिक पंजाब प्रदेश में सबसे ज्यादा मिलिट्री में भनोहड़ गांव के युवक हैं। मिलिट्री के सैनिकों को अब इस स्टेशन से ट्रेन न मिलने के कारण जहां परेशानियों से जूझना पड़ेगा, वहीं गांव के आमजन को भी अब दूसरे स्टेशनों पर जाकर अपने गंतव्य के लिए ट्रेन लेनी होगी।

रेलवे स्टेशन बंद करने से युवाओं में रोष है

खुद के पैसे से बनाया था स्टेशन

भनोहड़ गांव के पूर्व सरपंच रमिंदर सिंह, किरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह व सज्जन सिंह न कहा कि गांव निवासियों ने 1958 में इस स्टेशन को रेलवे से पास करवाने के लिए बहुत मेहनत की थी। लोगों ने उस समय खुद के पैसों से इस स्टेशन का निर्माण करवाया था। इस स्टेशन का निर्माण 8 दिसम्बर 1958 को हुआ था। गांव निवासियों ने बताया कि कई दर्जन युवक मिलिट्री में कार्यरत है।

विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा-विधायक अय्याली

हलका दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली ने कहा कि केंद्र सरकार ने भनोहड़ स्टेशन बंद करके लोगों की परेशानी बढ़ाई है। केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के साथ भेदभाव करती आई है। इस मुद्दे को वह विधानसभा में उठाएंगे ताकि इस स्टेशन को दोबारा से शुरू करवाया जा सके।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0