HomeHeathनई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

1984 में दो सीट से 2019 में भाजपा ने अपने दम पर 303 सीटें जीती और लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई : पुष्पेंद्र सिंगल  लुधियाना भाजपा के

श्री बालाजी भगवान के पवित्र दरबार में भक्त हुए नतमस्तक
सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में मनाया लोहड़ी पर्व : बलराज भसीन

1984 में दो सीट से 2019 में भाजपा ने अपने दम पर 303 सीटें जीती और लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई : पुष्पेंद्र सिंगल 

लुधियाना भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया 

लुधियाना 6 अप्रैल (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अध्यक्षता में घंटा घर चौक में स्थपना दिवस मनाते 
जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अध्यक्षता में घंटा घर चौक में हरकेश मित्तल, गुरदीप सिंह गोशा तथा अन्य पदाधिकारी स्थपना दिवस मनाते 

6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवसभाजपा के जिला कार्यालय घंटा घर चौक में भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने जिला भाजपा कार्यालय में सम्बोधित करते हुए जानकारी दी की इस बार भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस लुधियाना में लगभग 116 स्थानों पर मनाया गया। जिसमे मुख्य प्रोग्राम भाजपा जिला कार्यालय घंटाघर चौक में और 95 वार्डों में अलग अलग स्थानों पर मनाया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष कर्ण शर्मा की अध्यक्षता में भी महिला मोर्चा ने 19 स्थानों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इसके इलावा भाजपा के सीनियर नेता डा.डी.पी. खोसला ने भाजपा का स्थापना दिवस अपने दफतर में मनाया और लड्डू बांटें। भाजपा के जिला मुख्यालय व सभी मण्डलों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों पर सामूहिक रूप से एलईडी स्क्रीन व अन्य डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की लगभग सभी मंडलों में भाजपा के स्थापना दिवस का प्रोग्राम हुआ।  

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने कहा की 42वे स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी सीनियर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। इस खास अवसर पर भाजपा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजिंदर भंडारी, एस.सी.मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल, मनोरिटी मोर्चा के अध्यक्ष जॉन मसीह, एस.सी.मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, पंजाब भाजपा के पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य अशोक लूम्बा, भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता, कांतेन्दु शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरकेश मित्तल , प्रवक्ता विशाल गुलाटी सहित तमाम दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और जानकारी देते हुए बताया की 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी की अध्‍यक्षता में जनसंघ से निकले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी बनाई। वाजपेयी और लंबे अरसे तक उनकी परछाई रहे पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवाणी ने मिलकर पार्टी को 1984 में दो सीट से 1998 में 182 सीटों तक ला खड़ा किया था और उसके बाद गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को जिम्‍मा सौंपा गया। 2014 के लोकसभा चुनाव बीजेपी ने मोदी के चेहरे को आगे करके  लड़ा। 2014 में भाजपा ने तब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया और पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में आ गई। पार्टी को 282 सीटें हासिल हुई थीं। अगले लोकसभा चुनावों ने बीजेपी की टैली को और मजबूत होते हुए देखा। 2019 में बीजेपी ने 303 सीटें जीतीं और मोदी फिर प्रधानमंत्री बने। अमित शाह जब भाजपा अध्‍यक्ष थे तो उन्‍होंने बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए अभियान शुरू किया और आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0