HomeHeathनई दिल्ली

जय माँ छिन्मस्तिका धाम ने आप विधायक मदन लाल बग्गा को किया सन्मानित : बलजिंद्र सिंह राजन

जय माँ छिन्मस्तिका धाम ने आप विधायक मदन लाल बग्गा को किया सन्मानित : बलजिंद्र सिंह राजन

जय माँ छिन्मस्तिका धाम ने आप विधायक मदन लाल बग्गा को किया सन्मानित : बलजिंद्र सिंह राजन  लुधियाना : 04 अप्रैल : (पी9 ब्यूरो) : प्रधान बलजिंद्र

शहीद भगत सिंह नगर के लोग नर्क में जीने को मजबूर
अरविंद केजरीवाल 2 दिवसीय पंजाब दौरे पर :
दो दिन के दौरे पर बुधवार पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल :

जय माँ छिन्मस्तिका धाम ने आप विधायक मदन लाल बग्गा को किया सन्मानित : बलजिंद्र सिंह राजन 

लुधियाना : 04 अप्रैल : (पी9 ब्यूरो) :

प्रधान बलजिंद्र सिंह, सनी, नन्द किशोर तथा इलाका निवासी विधायक मदन लाल बग्गा को सन्मानित करते हुए 

प्रधान बलजिंद्र सिंह राजन ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद हल्का पूर्वी से नव निर्वाचित विधायक मदन लाल बग्गा की अमूल्य जीत के कारण जय माँ छिन्मस्तिका धाम जोगिंदर नगर राजन एस्टेट चुड़पुर रोड में सन्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमे इलाका निवासियों ने विधायक मदन लाल बग्गा को माँ छिन्मस्तिका का सन्मान चित्र देकर सनमानित किया गया। 

इस मोके पर विधायक मदन लाल ने सन्मान प्राप्त कर सभी का धन्यवाद किया तथा कहा की वे पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत को लोगो का सत्तारूढ़ पार्टियों से दुखी होना एवं बदलाव के नाम पर आप की सरकार पर अपना विश्वास जाहिर करना ये सिद्ध करता है कि जनता ईमानदार बेदाग़ शासन की उम्मीद सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी पर ही करती है। उन्होंने धन्यवाद करने के साथ ही कहा जनता ने आम आदमी पार्टी पर जो विश्वास किया है पार्टी उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। आम आदमी पार्टी आम जनता की ही पार्टी है, अब जनता को किसी किसम की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगो की समस्याओं को पहल की आधार पर हल किया जायेगा। माफिया मुक्त, करप्शन मुक्त, अफरशाही मुक्त शासन मुहैया करवाना हमारी सरकार का मुख्य उदेश्य है। नारी शक्ति को समाज में सम्मान दिलाने को एहम कदम उठाये जायेगे। गुंडाराज का जड़ से सफाया किया जायेगा। इलाके के विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस मोके पर नन्द किशोर, सतीश कुमार, विशाल शर्मा, गुरमीत सिंह, विशाल खन्ना, अविनाश शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोयल, राजन वर्मा, सनी संजीव कुमार, हरीश चौटानी, सुनील कुमार, अशोक कुमार, प्रेम चंद, लक्की भाटिया, भावुक प्रभाकर, अजित सिंह, बॉबी मित्तल, अजय कुमार, नवीन चावला, वरुण कुमार, रजत हंस, हरविंदर सिंह, प्रकाश सिंह, अश्वनी ढांडा, सुनीता शर्मा, हेमलता, रेखा रानी, किरण ढांडा, नीरज शर्मा, सुमन वर्मा, प्रिय श्रीवास्तव, सलोचना गुलेरिया, रेनू खन्ना, संदीप, किरण राजपूत आदि विशेष रूप से हाजिर रहे।    

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0