HomeHeathनई दिल्ली

विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात

विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात

विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात  चंडीगढ़/लुधियाना : 21 मार्च : (पी9 ब्यूरो) :  विधायक कुलवंत सिद्ध

पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत :
100 करोड़ टीकाकरण के लिए पीएम मोदी को किया गया सम्मानित
सरकार एनपीए हुए यूनिटों को बंद न कर राहत प्रदान करे : हरकेश मित्तल

विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात 

चंडीगढ़/लुधियाना : 21 मार्च : (पी9 ब्यूरो) : 

विधायक कुलवंत सिद्धू सीएम स. भगवंत मान से मुलाक़ात करते हुए 

आम आदमी की सरकार बनने के बाद सभी विधायक अपने अपने हलके में विकास को लेकर उत्सुक है। जनता द्वारा किये गए विश्वास को हर संभव प्रयास से पुरे किये जाने का जज्बा हल्का आत्म नगर से नव निर्वाचित विधायक स. कुलवंत सिंह सिद्धू ने सीएम स. भगवंत मान से एक विशेष मुलाक़ात कर अपने हलके में होने वाले विकास कार्यो के लिए अपने हलके में नई सुविधाए मुहैया करवाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सीएम स. भगवंत मान ने उन्हें पूर्ण विश्वास दिलाया कि हलके के विकास तथा लोगो की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सीएम स. भगवंत मान ने कहा जनता ने जिस विश्वास के साथ आम आदमी पार्टी पर भरोसा कर पंजाब में बहुमत के साथ सरकार बनाने में पूरा जोर लगाया है उसी विश्वास पर खरा उतर जनता को चहु तरफ़ा विकास कर पिछली पार्टियों को विकास का मतलब समझायेंगे, सत्तारूढ़ पार्टियों ने जनता को गुमराह  कर उन्हें (जनता) को दोनों हाथो से लुटा और अपने घर भरे है, जिसके सदके लोगो ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है। 

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा हलके में चहुंतरफा विकास कर उनपर जनता द्वारा किये गए विश्वास को पूरी तरह से निभाएंगे। उन्होंने कहा पिछले काफी समय से हल्का आत्म नगर भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज से लिप्त था। अब आम आदमी पार्टी की सरकार आने से भ्रष्टाचारियो तथा गुंडागर्दी करने वालो को जड़ से समाप्त कर साफ़ सुथरा माहौल बनाया जायगा। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0