विधायक मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 93 में सुनी आम जनता की समस्याएं लुधियाना : 21 मार्च : (पी9 ब्यूरो) : विधायक मदन लाल बग्गा आम जनता की समस्य
विधायक मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 93 में सुनी आम जनता की समस्याएं
लुधियाना : 21 मार्च : (पी9 ब्यूरो) :

आम आदमी पार्टी की सरकार बहुमत से जितने के बाद जनता से किये वादे तथा जनता की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने के लिए वचनबद्ध है। हल्का उत्तरी से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 93 में आम जनता के साथ एक एहम बैठक की जिसमे उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सुना तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि आप लोगो ने जो आम आदमी पार्टी पर विश्वास कर बहुमत के साथ जिताकर विपक्षी पार्टियों को मुँह तोड़ जवाब दिया है। आम आदमी पार्टी सदैव आपकी कसौटी पर खरी उतरेगी। भर्ष्टाचार मुक्त शासन, गुंडाराज मुक्त शासन, माफिया मुकत शासन प्रदान करना एवं जनता से किये वादे पहल के आधार पर पुरे करना आम आदमी पार्टी का एक मात्र लक्ष्य है। विधायक बग्गा ने कहा आम आदमी पार्टी आम जनता की अपनी पार्टी है। उन्होंने कहा आम आदमी की सरकार में किसी वयक्ति को किसी किसम का भय नहीं होगा। समाज में नारी शक्ति को प्रोत्साहन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत ने साबित कर दिया है कि पंजाब के लोग भर्ष्टाचारी पारंपरिक पार्टियों की लूट से तंग आ चुके हैं। जिन नेताओं ने अपने घर भरे थे जनता ने उनसे मुंह मोड़ लिया है, अब हलके के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जायेगे।

COMMENTS