HomeHeathनई दिल्ली

नई सरकार का दिखने लगा असर :

नई सरकार का दिखने लगा असर :

नई सरकार का दिखने लगा असर : अब जोनल कमिश्नर काम करवाने आए लोगाें से फाेन करके  रोजाना पूछेंगे- आपको कोई दिक्कत तो नहीं हुई आदेश जारी करते हुए सोमव

दिल्ली में आज शाम अमित शाह और जेपी नड्‌डा से मिलेंगे पूर्व सीएम कैप्टन
बेटी से मिलने दसुआ गए परिजनों से ससुराल पक्ष ने की मारपीट
What experts are saying about road trip games

नई सरकार का दिखने लगा असर : अब जोनल कमिश्नर काम करवाने आए लोगाें से फाेन करके  रोजाना पूछेंगे- आपको कोई दिक्कत तो नहीं हुई

आदेश जारी करते हुए सोमवार से सभी को नियमों का पालन करने को कहा  

निगम कमिश्नर ने काम का रवैया बदलने के दिए आदेश

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल अधिकारियों को नई सरकार के आदेश देते हुए   

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नए बने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार की शाम को सूबे की जनता को पार्टी का उद्देश्य एक शब्द में बता दिया कि सरकारी विभागों में आम जनता के साथ किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के तहत अब नगर निगम लुधियाना में इसका असर दिखना शुरू हो जाए।
वैसे तो सुबह 9 बजे से ही अधिकारियों और मुलाजिमों का ड्यूटी टाइम होता है, लेकिन नए मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने स्पेशल तौर पर जोन-डी में मीटिंग करते हुए ये आदेश जारी किए हैं कि अब रोजाना सुबह 9 बजे सभी अधिकारी और मुलाजिम ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। यही बस नहीं, आम जनता के काम करवाने के बाद उनसे फीडबैक लेने के लिए चारों जोनों के जोनल कमिश्नर रोजाना पब्लिक से फीडबैक लेंगे कि उनको दफ्तरों में काम करवाने के लिए कोई दिक्कत-परेशानी तो नहीं आई थी। बता दें कि निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल की तरफ से जोन-डी में वीरवार काे मीटिंग बुलाई थी। इस दौरान आदेश जारी करते हुए सोमवार से सभी को नियमों का पालन करने को कहा है।

इन अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग

निगम कमिश्नर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से दिए गए आदेशाें के अनुसार नगर निगम की बीएंडआर, ओएंडएम, प्रॉपर्टी टैक्स, तहबाजारी ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। मीटिंग में एडिशनल कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, ओएंडएम के एसई राजिंदर सिंह, एसई रविंदर गर्ग, बीएंडआर ब्रांच के एसई तीर्थ बांसल, प्रवीण सिंगला, राहुल गनेजा और तहबाजारी ब्रांच के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सभी को आदेश जारी किए गए कि जहां भी निगम की तरफ से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहां पर बोर्ड लगाए जाएं, जिस पर कामों का पूरा वेरवा दिया होना चाहिए।

सभी को रोजाना सुबह 9 बजे दफ्तर में होना होगा हाजिर

1. सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 9 बजे रोजाना ड्यूटी पर हाजिर होना यकीनी बनाएंगे।
2. बीएंडआर ब्रांच के अधिकारियों को हिदायतें की गई कि सड़कों के पैचवर्क का प्लान तैयार करेंगे और  पैचवर्क लगवाए जाएं।
3. ओएंडएम ब्रांच के अधिकारियों को हिदायतें हुई हैं कि सीवरेज के मेनहोल कवर किए होने चाहिएं। निगम दफ्तरों में सभी एजेन्टों पर रोक लगाई जाए।
4. पब्लिक की सुविधा को मुख्य रखते हुए जोनल कमिश्नरों को हिदायतें ज़ारी हुई हैं कि अपने-अपने जोनों में बोर्ड लगाएं, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा हो और पब्लिक से भी फीडबैक लेंगे कि उन्हें कोई  परेशानी तो नहीं आई है।
5. जो एप्लीकेशन जैसे मालकी बदलना, टीएस-1, पानी के कनैक्शन आदि सुविधा सेंटरों में प्राप्त होते हैं, उन एप्लीकेशनों संबंधी संबंधित लोगों से जोनल कमिश्नर, जोनल सुपरिटेडेंट फोन करके पूछेंगे कि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना तो नहीं करना पड़ा।
6. जहां भी निगम द्वारा साइट पर विकास के कामों संबंधी काम करवाए जा रहे हैं वहां बोर्ड लगाए        जाएं, जिसमें कामों का पूरा वेरवा दिया होना जरूरी है।
7.  सभी रिकवरी स्टाफ को रिकवरी के टारगेट को पूरा करने के लिए हिदायतें की गई और जिस         अधिकारी-कर्मचारी द्वारा लक्ष्य को पूरा नहीं किया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0