पंजाब के सीएम चन्नी का एलान : भदौड़ से चुनाव जीते तो छोड़ कर नहीं जाएंगे, बरनाला में कई कार्यक्रमों में की शिरकत, समर्थन पर जताया आभार बरनाला : (प
पंजाब के सीएम चन्नी का एलान : भदौड़ से चुनाव जीते तो छोड़ कर नहीं जाएंगे, बरनाला में कई कार्यक्रमों में की शिरकत, समर्थन पर जताया आभार
बरनाला : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब चुनाव में मतगणना से पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने हलके भदौड़ में पहुंचे। दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरे चन्नी ने इस दौरान कहा कि भदौड़ से चुनाव जीते तो इसको छोड़कर नहीं जाएंगे। सीएम ने बरनाला में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। पंच, सरपंच और पंचायतों का समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया। चरणजीत सिंह चन्नी को मिलने आए पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने अधूरे कामों के मांग पत्र भी उनको सौंपे।
इवीएम से पूछ कर बताएंगे सरकार किसकी
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को बरनाला पहुंचे। यहां वे विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पहुंचे। चन्नी अपने चुनावी क्षेत्र भदौड़ पहुंचे। यहां पर उन्होंने नगरवासियों के साथ ग्रामीणों, पंच-सरपंच और पार्टी समर्थकों से मुलाकात की। चुनाव में सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। बड़ी संख्या में भदौड वासी चरणजीत सिंह चन्नी को मिलने आए। साथ् ही लोगों ने अपने अधूरे कामों के मांग पत्र भी मौके पर दिए। पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि 10 मार्च को चुनाव नतीजे आ रहे हैं। प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है, यह वे इवीएम मशीनों से पूछकर ही बताएंगे।
चंदन की डैड बॉडी जल्द आएगी
चन्नी ने फिर से यह दिखाया कि वे आम आदमी हैं। वे लोगों के दुख सुख में शामिल होने के लिए भी पहुंचे। इस दौरान चंदन जिंदल की यूक्रेन में मौत के बाद चन्नी उनके परिवार से मिलने बरनाला पहुंचे और परिवार के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने कहा कि मृतक चंदन जिंदल की डेड बॉडी भी जल्दी इंडिया आ जाएगी। बता दें कि चंदन वहां 4 साल से MBBS कर रहे थे और ब्रेन हैमरेज की वजह से मौत के आगोश में समा गए।
442 स्टूडेंट्स पंजाब लौटे
चन्नी ने इस दौरान कहा कि यूक्रेन में फंसे पंजाब के स्टूडेंट्स को वापस लाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसको लेकर उन्होंने पंजाब सरकार की तरह से केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मीटिंग भी की गई है। पंजाब से 997 स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए थे। जिसमें से 442 विद्यार्थी वापस आ चुके हैं। शेष बच्चों को भी जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश जारी हैं।
बकरी का निकाला दूध
चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला में नहर के पास बकरी दिखाई दी तो वे उसका दूध निकालने के बैठ गए। चन्नी ने बकरी का दूध तो निकाला ही, साथ में ऐसी बातें भी की, जिससे उपस्थित जन खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। इससे पहले कई जगहों पर लोगों के बीच पहुंचे चन्नी का लोगों ने जग जगह पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

COMMENTS