HomeHeathनई दिल्ली

केजरीवाल का लुधियाणा में रोड शो:

केजरीवाल का लुधियाणा में रोड शो:

केजरीवाल का लुधियाणा में रोड शो : ढोल-गानों के साथ शहर में निकले आप नेता, हाथ उठाकर, जोड़कर मांगे वोट लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  लुधियाना म

ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜਮ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਲਾਇਨਜ਼ ਕਲੱਬ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਰਿਹਾਣਾ ਜਟਾਂ ਵੱਲੋ ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
पंजाब के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह :
सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

केजरीवाल का लुधियाणा में रोड शो : ढोल-गानों के साथ शहर में निकले आप नेता, हाथ उठाकर, जोड़कर मांगे वोट

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना में आम आदमी पार्टी का रोड शो निकला। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने रोड शो करके आप पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। रोड शो में ढोल बजाने वाले आगे-आगे चलते रहे। उसके पीछे भीड़, बीच में केजरीवाल, प्रत्याशी के साथ अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। केजरीवाला ने अपने कभी हाथों को उठाकर तो कभी हाथ जोड़कर आप के पक्ष में वोट डालने की अपील की। केजरीवाल की गाड़ी के पीछे-पीछे साउंड गाड़ी गानों के साथ चलती रही। साथ-साथ फूलों की वर्षा होती रही। इस दौरान प्रत्याशी शहर के लोगों की जानकारी देते नजर आए। कार्यकर्ताओं केजरीवाल व भगवत मान जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही गया पोला, छा गया पोला। भगवत मान जिंदाबाद। अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 20 फरवरी को सभी ने वोट डालना है। जो पैसे लेकर आएंगे। आम आदमी की सरकार तो बनती है। हमें 60 से ज्यादा सीट चाहिएं। इसके लिए सभी को तीन तीन गुणा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने साथियों, रिश्तेदारों को फोन करो और बोले सभी झाडू का बटन दबाकर वोट करें। भगवत मान को सीएम बनाना है।

हर स्टोपिज पर अलग नारा

रोड शो के दौरान अरविंदर केजरीवाल शहर के लाेगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान हर स्टोपिज पर उस एरिया के अनुसार नारे लगवा रहे हैं। एक स्टोपित पर भारत माता के जयकारे लगवाए। आगले स्टोपिज पर बोल, जय बोलो गुरुदास की, जवाब में सत श्री अकाल। जय गुरु रविदास। वहीं तीसरे स्थान पर बोले, जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल। वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी दी फतेह।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0