HomeHeath

सांसद रवनीत बिट्टू के बयान से मची हलचल, बाेले-सिद्धू बनेंगे सुपर सीएम

सांसद रवनीत बिट्टू के बयान से मची हलचल, बाेले-सिद्धू बनेंगे सुपर सीएम

सांसद रवनीत बिट्टू के बयान से मची हलचल, बाेले-सिद्धू बनेंगे सुपर सीएम चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :   सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान पर पार्

देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम केजरीवाल
पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा चरणजीत चन्नी :
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सदस्य पंजाब के राज्यपाल से मिले : दिनेश कुमार

सांसद रवनीत बिट्टू के बयान से मची हलचल, बाेले-सिद्धू बनेंगे सुपर सीएम

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :  

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान पर पार्टी में हलचल मच गई, जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में आती है तो नवजोत सिंह सिद्धू सुपर सीएम होंगे। बिट्टू ने कहा, ‘सिद्धू को सुपर सीएम की पोस्ट दी जायेगी। माडल सिद्धू का होगा जबकि काम मुख्यमंत्री चन्नी करेंगे।’
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों लुधियाना में राहुल ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था। उसके बाद से नवजोत सिंह सिद्धू ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की और न ही वह अन्य उम्मीदवारों के प्रचार में जा रहे हैं। सांसद बिट्टू ने बाकायदा अमृतसर पहुंच सिद्धू के पक्ष में प्रचार किया और संकेत दिया कि कांग्रेस में सभी नेता एकजुट हैं और पार्टी के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

चन्नी गरीब परिवार के हैं, इसलिए उन पर हमला बोला जा रहा : बिट्टू

बिट्टू ने कहा कि चूंकि चन्नी एक गरीब परिवार से इस लिए उन पर हमला बोला जा रहा है। चन्नी के हलके चमकौर साहिब और उसके आसपास चल रहे अवैध रेत खनन को लेकर रिपोर्ट आ गई है। उसमें साफ हो गया है कि किसी तरह का अवैध खनन नहीं हो रहा। अब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल माफी मांगे क्योंकि उनके नेता अवैध खनन व अन्य आरोप लगा पंजाब को बदनाम करने में लगे है। आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी’ टीम है।
बता दें कि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चढ्डा द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश के डीजीपी को अवैध रेत खनन मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश जारी किया है। रिपोर्ट में क्लीन चिट का दावा किया जा रहा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0