गजेन्द्र शेखावत की जनसभाओं में लोगों ने एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को विजयी बनाने का लिया संकल्प कई बडी एसोसिएशनो ने दिया एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को समर्
गजेन्द्र शेखावत की जनसभाओं में लोगों ने एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को विजयी बनाने का लिया संकल्प
कई बडी एसोसिएशनो ने दिया एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को समर्थन
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :



केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र शेखावत की उपस्थिति में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओंं, नेताओं द्वारा भाजपा का दामन थामने व लुधियाना फर्नीचर एसोसिएशन द्वारा लुधियाना पश्चिमी से भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को विजयी बनाने का संकल्प लिये जाने से लुधियाना पश्चिम में भाजपा को बंपर सफलता हासिल हुई है। इन जनसभाओं में कस्टम एडं सैंट्रल एक्साईज पैंशनरर्ज एसोसिएशन के प्रधान राजन दुगगल द्वारा भाजपा को समर्थन देने की घोषणा करते हुए केन्द्र सरकार से मांग की गई कि आने वाले समय में भी हैल्थ सर्विस की सुविधा रिटायर्ड लोगो के लिए लुधियाना में मुहैया कराई जाये। इसी तरह पीएयू टीचर एसोसिएशन के नरेश कुमार खुल्लर ने एडवोकेट सिद्धू का समर्थन करने की घोषणा की। सिद्धू के पक्ष में धडाधड रैलियों को सम्बोधित करते हुए गजेन्द्र शेखावत ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शासन को जड से उखाड फेकना चाहती है क्योकि इस भ्रष्टाचारी शासन में पंजाब 19वं पायदान पर पहुँच गया है जबकि पंजाब 2004 तक चौथे पायदान पर था। आज जिस प्रदेश में प्रधानमंत्री तक की सुरक्षा को खतरा है वहां आम आदमी अपने आपको सुरक्षित कैसे महसूस करेगा। शेखावत ने कहा कि आर्थिक बदहाली से दुखी लोग विदेश भाग रहे है और पंजाब की जवानी नशे की गिरफ्त में आ गई है। इस अवसर पर गजेन्द्र शेखावत ने फर्नीचर कारोबारियों से कहा कि वे एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को विजयी बनाये, भाजपा की डबल इंजन सरकार उनकी सभी समस्याओं का निदान करेगी। इससे पहले भाजपा के चुनावी कार्यालय में पीएयू के शिक्षको की विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए गजेन्द्र शेखावत और एडवोकेट बिक्रम सिद्धू ने कहा कि जिस प्रदेश के शिक्षक को वेतन के लिए भीख मांगनी पडे उस प्रदेश का भविष्य क्या होगा ये हम सभी जानते है। शेखावत ने कहा कि पंजाब का पानी दूषित हो चुका है, देश की भूख मिटाने और हरित क्रांति को लाने वाले पीएयू के अध्यापक वैज्ञानिक दुखी है तो प्रदेश उन्नति कैसे करेगा। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर शिक्षक वर्ग को इंसाफ दिलाया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, अमरजीत सिंह टिक्का, गुरदीप सिंह गोशा, संजीव शेरू सचदेवा, सुखजिन्द्र बिन्द्रा, अरूण गोयल, पाल खुराना, हीरा आदि उपस्थित रहे।

COMMENTS