HomeHeath

पुलिस नाका तोड़ भाग रहे स्कार्पियो सवारों का लिफाफा गिरा, 17.90 लाख कैश बरामद

पुलिस नाका तोड़ भाग रहे स्कार्पियो सवारों का लिफाफा गिरा, 17.90 लाख कैश बरामद

पुलिस नाका तोड़ भाग रहे स्कार्पियो सवारों का लिफाफा गिरा, 17.90 लाख कैश बरामद लुधियाना : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 :  भारत नगर चौक पर लगाए

चन्नी सरकार प्रोफेशनल टैक्स वापस लेकर व्यापारियों को दे राहत : सुनील मेहरा
सांसद रवनीत बिट्टू के बयान से मची हलचल, बाेले-सिद्धू बनेंगे सुपर सीएम
पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दी बड़ी राहत

पुलिस नाका तोड़ भाग रहे स्कार्पियो सवारों का लिफाफा गिरा, 17.90 लाख कैश बरामद

लुधियाना : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : 

भारत नगर चौक पर लगाए गए नाके पर पुलिस ने एक स्कार्पियो कार को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान एक युवक उसमें से बाहर निकला, लेकिन चेकिंग का नाम सुनते ही दोबारा गाड़ी में बैठ गया। युवकों ने नाका तोड़ गाड़ी भगा ली। हालांकि उनके पास पकड़ा लिफाफा मौके पर ही गिर गया। उस लिफाफे से 17.90 लाख रुपये की नगदी मिली है। चुनावी माहौल को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि कहीं ये राशि किसी उम्मीदवार ने तो नहीं खर्च करनी थी। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि 21 जनवरी को उनकी पुलिस टीम ने भारत नगर चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वहां पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वहां पर एक स्कार्पियो में आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया। कार से एक युवक नीचे उतरा, जिसने हाथ में एक लिफाफा पकड़ा हुआ था।

कार चेक करने लगे ताे घबरा गए युवक

पुलिस टीम ने उन्हें कार चेक करवाने के लिए कहा तो उक्त युवक एकदम घबरा गया। इसी बीच वह मौका देखकर कार में बैठा और दोनों नाका तोड़कर फरार हो गए। दोनों कार लेकर मोगा की साइड फरार हुए। हालांकि इस दौरान उस युवक के हाथ से लिफाफा वहीं गिर गया। पुलिस टीम ने जब लिफाफा उठाकर उसे खोला तो उसमें 17.90 लाख रुपये बरामद हुए। उनका कहना है कि कार का नंबर नोट कर लिया गया है। गाैरतलब है कि पंजाब के कई जिलाें में इस तरह के मामले बढ़ने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह कैश चुनावाें में इस्तेमाल हाेना था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0