HomeHeath

एनएचएम्, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की स्ट्राइक से लोग परेशान

एनएचएम्, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की स्ट्राइक से लोग परेशान

हड़ताल पर सेहत विभाग के कर्मचारी : एनएचएम्, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की स्ट्राइक से लोग परेशान, नहीं हो पा रहा बेहतर इलाज लुधियाना : (पी9 ब

कैट ने स्वास्थ्य मंत्रालय के ऑनलाइन खरीदारी करने के अभियान का किया पुरजोर विरोध : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
पंजाब की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी : कुलवंत सिद्धू
शिवसेना समाजवादी से एडवोकेट हनी भारद्वाज तथा विशाल मदान ने एक साथ डाला वोट

हड़ताल पर सेहत विभाग के कर्मचारी : एनएचएम्, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की स्ट्राइक से लोग परेशान, नहीं हो पा रहा बेहतर इलाज

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

सिविल अस्पतााल में वैक्सीनेशन के लिए लगी लोगों की लंबी लाइन

पंजाब में नेशनल हेल्थ मिशन ( एनएचएम्), नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर हैं। इससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े जिला लुधियाना में लोग परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में न तो चेकअप हो पा रहा और न ही इलाज सही ढंग से हो पा रहा है।  एनएचएम् कर्मी जिनमें डॉक्टर, वैक्सीनेशन करने वाले मुलाजिम, आशा वर्कर,  एएनएम् सभी हड़ताल पर हैं। 12000 के करीब यह मुलाजिम पिछले दो माह से हड़ताल पर हैं, लेकिन इनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।इसके अलावा 10 दिन से नर्सिंग स्टाफ ने भी हड़ताल कर रखी है, जिससे अस्पताल में दाखिल मरीजों को चेक करने में समस्या आ रही है। अस्पताल में करीबन सौ मरीज दाखिल हैं, उनका इलाज और चेकअप सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। लैब टेक्नीशियन के हड़ताल पर होने के चलते मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

वैक्सीन के रह गए मात्र 15 कैंप

शहर में वैक्सीनेशन के आज मात्र 15 ही कैंप रह गए हैं। कभी जिले में 100 से भी ज्यादा वेक्सीनेशन कैंप लगते थे, मगर आज मात्र 15 ही रह गए हैं। यह सब भी हड़ताल की वजह से ही हो रहा है। अब जब बाहर प्राइवेट जगहों पर कैंप नहीं लग रहे हैं तो लोग सिविल अस्पताल आ रहे हैं। जिससे अस्पताल में लंबी लाइनें देखने को मिल रहीं।

अभी तक लुधियाना में एक भी ओमिक्रॉन केस नहीं मिला

राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी व्यक्ति में ओमिक्रॉन नहीं मिला है। सेहत विभाग की तरफ से 54 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे, जिनमें से 42 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से किसी में भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जबकि अभी दूसरे सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन सेहत विभाग फिर भी इसे हलके में नहीं ले रहा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0