HomeHeath

श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा काे लेकर आज कई रास्ते रहेंगे बंद

श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा काे लेकर आज कई रास्ते रहेंगे बंद

श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा काे लेकर आज कई रास्ते रहेंगे बंद, इन रूटस का करें प्रयोग  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शहर में आज निकलने वाली रथयात्रा का

श्रीमद् भागवत कथा में सभी पुराणों का सार : अमन जैन
स्व. प्रधान अशोक जैन जी के पदचिन्हों का स्मरण करते हुए सनातन धर्म का करेंगे प्रचार : अमन जैन
मंगलवार को होने वाली 32वी शोभायात्रा के गणमान्यों को दिए जा रहे निमंत्रण

श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा काे लेकर आज कई रास्ते रहेंगे बंद, इन रूटस का करें प्रयोग 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शहर में आज निकलने वाली रथयात्रा काे लेकर भक्ताें में उत्साह का माहाैल है। रविवार को श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से निकलने वाली रथयात्रा को लेकर कुछ रूट डायवर्ट रहेंगे। इसके चलते वाहन चालकाें काे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान गुरु नानक स्टेडियम की ओर जाने वाला मार्ग सुबह से ही बंद रहेगा। इसके अलावा कई अन्य सडकें भी बंद रहेंगी। ऐसे में लोगों ये वैकल्पिक मार्ग अपना सकते हैं। 

इन रूटस पर करें सफर

दुर्गा माता मंदिर से गुरुनानक स्टेडियम की ओर जाने वाला मार्ग सुबह से ही बंद रहेगा। इस रोड से फिरोजपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को माल रोड से निकलना पड़ेगा।
घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों को फव्वारा चौक से पैवेलियन माल होते हुए निकलना होगा।
रथयात्रा जब फव्वारा चौक के पास पहुंचने वाली होगी तो घुमारमंडी की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया जाएगा।
रथयात्रा जब आरती चौक के पास पहुंचने वाली होगी तो फिरोजपुर रोड के वाहनों को कुछ समय के लिए गुरदेव नगर व सर्किट हाउस की ओर से निकाला जाएगा।
फव्वारा चौक से रथयात्रा क्रास होने के बाद गुरुनानक स्टेडियम, माल रोड, पैवेलियन माल की ओर जाने वाले रुट को खोल दिया जाएगा।

ये सदस्य निभा रहे सेवाएं 

वरिंद्र शर्मा बॉबी ने कहा कि रथयात्र के समापन पर श्री भागवत सेवा परिवार व अन्य कई संस्थाओं की ओर से विशाल लंगर लगाया जाएगा। रथयात्र मार्ग पर जिला बार संघ व सेल टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से विशाल स्वागती मंच लगाए जाएंगे। बिट्टू गुंबर ने बताया कि लुधियाना क्लब के समक्ष विशाल लंगर लगाया जाएगा। इस दौरान संजय जैन बरनाला, राजेश जैन बॉबी, वरिंदर शर्मा बॉबी, दर्शन लाला, विकास गोयल विक्की, सोनी वालिया, बनवारी हरजाई, दीपक चोपड़ा, राजेंद्र शर्मा, सागर अरोड़ा, दीपक आनंद, नितिन शर्मा आदि सेवाएं देंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0