पंजाब में किसान सगंठनों की मीटिंग शुरू : जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, टोल और चुनाव को लेकर लिए जाएंगे फैसले लुधियाना : (पी9
पंजाब में किसान सगंठनों की मीटिंग शुरू : जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, टोल और चुनाव को लेकर लिए जाएंगे फैसले
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
पंजाब के लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में किसान संगठनों ने मीटिंग शुरू हो गई है। जिसमें संघर्ष की अगली रूप रेखा और पंजाब सरकार द्वारा किए गए ऐलान पूरे नहीं करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। मीटिंग में विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
यह बैठक 32 किसान संगठनों की तरफ से बुलाई गई है, लेकिन इसमें 22 संगठनों के नेता पहुंचे हैं। जिससे 32 संगठनों की एकता टूटती हुई नजर आ रही है। बैठक के बाद इस संबंधी क्या जानकारी सामने आती है यह देखने वाली बात रहेगी।
दिल्ली के बाद पंजाब में पहली बैठक
दिल्ली से किसान इसी माह 11 तारीख को वापस आए हैं। उसके बाद यह पहली ऑफिशियल मीटिंग हो रही है। भारतीय किसान यूनियन के नेता सरबजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने अभी ऐलान किया कि मुआवजा शहीद किसानों के परिवारों को नहीं दिया है। इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर रेट बढ़े हैं और इन्हें वापस करवाया जाना है। कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कर्ज माफी के वादे पर विचार विमर्श होगा। केंद्र सरकार से आगे क्या वार्तालाप की जानी है इस पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आगे किन मुद्दों पर चुनाव लड़ना है और कब और कैसे लड़ना है इस पर विचार जरुर कर रहे हैं।
राजेवाल- चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं
वहीं किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल का कहना है कि अभी हमने आंदोलन को सस्पेंड किया, रद्द नहीं किया है। हम केंद्र सरकार की तरफ से किए वादे पर नजर रख रहे हैं। पांच सदस्य कमेटी की जो भी बात केंद्र सरकार के साथ हुई है उस पर भी विचार विमर्श कर रहे हैं। यह भी फैसला लिया जाना है कि सरकार के साथ आगे की बातचीत कैसे की जानी है। बाकी रही चुनाव लड़ने की बात, मेरे साथ किसी पार्टी की बात नहीं हुई है और मैंने चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं लिया है।

COMMENTS