HomeHeath

विहिप नेता अनिल अरोड़ा जीरकपुर से गिरफ्तार

विहिप नेता अनिल अरोड़ा जीरकपुर से गिरफ्तार

लुधियाना बेअदबी मामला : विहिप नेता अनिल अरोड़ा जीरकपुर से गिरफ्तार, 50 दिन से चल रहे थे फरार लुधियाना कोर्ट में पेशी के दौरान अनिल अरोड़ा को जूता

सब्जियों के दाम छू रहे आसमान
भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर इ – श्रमिक कैम्प का आयोजन किया : प्रदीप अग्रवाल
पंजाब में किसान सगंठनों की मीटिंग शुरू :

लुधियाना बेअदबी मामला : विहिप नेता अनिल अरोड़ा जीरकपुर से गिरफ्तार, 50 दिन से चल रहे थे फरार

लुधियाना कोर्ट में पेशी के दौरान अनिल अरोड़ा को जूता मारने जा रहे युवक को पुलिसवालों ने रोका

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

अनिल अरोड़ा को अदालत में पेश करने के लिए ले जाती पुलिस

गुरु नानक देव जी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के बाद नामजद हुए भगोड़े आरोपित विश्व हिंदू परिषद के नेता अनिल अरोड़ा को स्थानीय पुलिस ने 50 दिन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में उसकी गिरफ्तारी को लेकर किसी अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। मगर बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार सुबह जीरकपुर के एक फ्लैट में दबिश देकर अराेड़ा काे गिरफ्तार किया।

गुरु नानकदेव और उनके पिता के बारे में अपशब्द बोलने के आरोपी अनिल अरोड़ा पर लुधियाना कोर्ट के बाहर हमले का प्रयास किया गया। अनिल अरोड़ा को पंचकूला से गिरफ्तार करने वाली पुलिस जैसे ही गुरुवार देर शाम को उसे अदालत लेकर पहुंची तो वहां पहले से सिख संगठनों के सदस्य जमा थे। जैसे ही अनिल अरोड़ा को पुलिस की गाड़ी से उतारा जाने लगा, वहां खड़े एक युवक ने जूता उतार लिया। युवक अनिल अरोड़ा को जूता मारने ही वाला था कि पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक लिया।

इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा घेरे में अनिल अरोड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अनिल अरोड़ा के खिलाफ लुधियाना में डिवीजन नंबर-3 थाने में बीती 20 अक्टूबर को आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक उसके 6 साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0