HomeHeath

लुधियाना रैली में गरजे सीएम चन्नी

लुधियाना रैली में गरजे सीएम चन्नी

लुधियाना रैली में गरजे सीएम चन्नी, बाेले-कैप्टन अमरिंदर भाजपा के साथ मिलकर देख रहे सत्ता के सपने लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : पंजाब के मुख्यमंत्री

अधिकारियो को सुबह नौ बजे आना होगा आफिस
शिवसेना शिरोमणि राष्ट्री अध्यक्ष विशाल मदान को दो अक्टूबर होने वाले विशाल भगवती जागरण का दिया विशेष निमंत्रण : नितिन भंडारी
विधायक बैंस व अन्य के खिलाफ दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी

लुधियाना रैली में गरजे सीएम चन्नी, बाेले-कैप्टन अमरिंदर भाजपा के साथ मिलकर देख रहे सत्ता के सपने

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया और अब पंजाब की दुश्मन भाजपा के साथ मिलकर सत्ता के सपने देखने लगे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। अकाली, भाजपा और कैप्टन अमरिंदर एक हैं और उनके बीच पक्का समझौता है। मुख्यमंत्री वीरवार को पायल की दाना मंडी में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने पंजाब के लोगों को लूटने के सिवा कुछ नहीं किया।
सीएम ने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी का केस सही तरीके से किया जा रहा है और दोषियों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए चन्नी ने कहा कि पंजाब को शामलाट समझ दिल्ली वाले यहां कब्जा करने की कोशिश में हैं, लेकिन उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है और यहां राज भी पंजाबी करेंगे। बाहरी लोगों को राज करने नहीं दिया जाएगा। केजरीवाल पंजाब में आकर बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि उन्हें पंजाब के बारे कुछ नहीं पता। न ही उन्हें यहां की समस्याएं पता है।

रैली में मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

1. दोराहा के सीवरेज के लिए दिए 13 करोड़2. पायल और मलौद के विकास के लिए 2-2 करोड़
3. सिविल अस्पताल पायल में पोस्टमार्टम की सुविधा
4. गंदे पानी के विकास के लिए 40 लाख रुपये
5. पायल बीजा सड़क का मरम्मत कार्य जल्द
6. पायल मंडी के शेड के लिए ग्रांट जारी
7. अहमदगढ़ से चंडीगढ़ वाया पायल व चिंतपूर्णी तक बस रूट बहाल

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 3