लोक इन्साफ पार्टी की तरफ से फ्री वोटर कार्ड कैम्प लगवाया : टोनी बक्शी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : लोक इन्साफ पार्टी प्रमुख एवं हल्का आत
लोक इन्साफ पार्टी की तरफ से फ्री वोटर कार्ड कैम्प लगवाया : टोनी बक्शी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


लोक इन्साफ पार्टी प्रमुख एवं हल्का आत्म नगर से एम एल ए सिमरजीत सिंह के दिशा निर्देश से विधानसभा हल्का उत्तरी इंचार्ज रणधीर सिंह सिविया के उपराले से जिला वाईस प्रधान टोनी बक्शी की अध्यक्षता में वार्ड न: 93 में हर वोटर को उसका हक़ पहचानने तथा वोट को सही जगह डालने करप्शन मुक्त देश को सिरजने के लिए जिन लोगो का वोट नहीं बना था उनकी वोट बनाने तथा उनकी सहुलियत के लिए फ्री वोटर कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में भारी संख्या में लोगो का उत्साह देखने को मिला। सरकारी तंत्र से परेशान लोगो ने लोक इन्साफ पार्टी की तरफ से लगाए गए इस कैम्प की सराहना की। कैम्प सुबह दस बजे शुरू हो शाम पांच बजे तक लोक इन्साफ पार्टी के कार्यकर्ता तथा मोहल्ला निवासी पुरे उत्साह से सेवा करते दिखाई दिए। इस मोके पर नौजवान सभा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने जिला वाईस प्रधान टोनी बक्शी की लोगो के प्रति सेवा भाव की प्रशंसा की। इस मोके पर सुरजीत सिंह डीप्टी, गुरप्रीत सराली, साब सिंह लाला, हर्ष बाहरी, राजेश शर्मा, वेवास, राजन भाटिया, तजिंदर सिंह, अमित मेहता, विनोद शर्मा, राकेश कुमार, रमन आदि विशेष रूप से शामिल रहे तथा लोगो को वोट के प्रति जागरूक करते नजर आये।

COMMENTS