HomeHeath

पंजाब पुलिस का एएसआइ बताने वाला व्यक्ति निकला नौसरबाज

पंजाब पुलिस का एएसआइ बताने वाला व्यक्ति निकला नौसरबाज

पंजाब पुलिस का एएसआइ बताने वाला व्यक्ति निकला नौसरबाज, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुआ गिरफ्तार  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : डीसी आफिस स्थित सेवा के

श्री बालाजी मंदिर में होली के रंग ठाकुर जी के संग थीम पर पुष्प होली में रंगेगे भक्त
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने पीएम मोदी से की मुलाकात

पंजाब पुलिस का एएसआइ बताने वाला व्यक्ति निकला नौसरबाज, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुआ गिरफ्तार 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

डीसी आफिस स्थित सेवा केंद्र के बाहर खुद काे पंजाब पुलिस का एएसआइ बताकर लोगों को गुमराह कर रहे आरोपित को थाना डिवीजन नंबर 5 की कोचर मार्केट चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस की टीमें उससे पूछताछ करने में जुटी हुई हैं। घटना बुधवार दोपहर की है।
सेवा केंद्र के बाहर खड़ा उक्त व्यक्ति खुद काे एएसआइ बताकर एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाने में जुटा हुआ था। इसी समय आर्बिट कंपनी के एक कर्मचारी ने आकर शोर मचा दिया कि उसने उससे 5 हजार रुपये ले रखे हैं। मगर अब तक काम नहीं कराया। उसी समय एक और व्यक्ति ने आकर उसे पकड़ लिया कि उससे भी वो डेढ़ हजार रुपये ले चुका है।
एक व्यक्ति ने तो अपना काम कराने के लिए उसे 70 हजार रुपये देने का दावा किया। मौके पर मौजूद स्पेशल सेल टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से उसके आइडी प्रूफ के साथ साथ रायकोट के एक थाने में दर्ज कराई उसके आइकार्ड की डीडीआर कापी भी मिली। उसके अनुसार उसका पंजाब पुलिस का आई कार्ड गुम हो गया है। चौकी इंचार्ज एसआइ कुलबीर सिंह ने कहा कि वह रायकोट इलाके का रहने वाला है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0