HomeHeath

न्यू यंग फ्रेंड्स क्लब द्वारा 15वा विशाल भगवती जागरण करवाया : सन्नी सप्रा

न्यू यंग फ्रेंड्स क्लब द्वारा 15वा विशाल भगवती जागरण करवाया : सन्नी सप्रा  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : न्यू यंग फ्रेंड्स क्लब आरे वाली गली ह

सर्व धर्म वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से 193वा मासिक राशन वितरण समारोह सम्पन : बग्गा
30वी मासिक बस यात्रा माँ छिन्मस्तिका दर्शन के लिए रवाना : हर्ष बाहरी/टोनी बक्शी
जो पदाधिकारी बैठक में नहीं आता है उसे बाहर का रास्ता दिखाओ : सुखबीर बादल

न्यू यंग फ्रेंड्स क्लब द्वारा 15वा विशाल भगवती जागरण करवाया : सन्नी सप्रा 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

न्यू यंग फ्रेंड्स क्लब आरे वाली गली हैवोवाल में 15वा विशाल माँ भगवती जागरण बड़ी श्रद्धा एवं धूम धाम से करवाया गया। जिसमे पंडित जीतेश वशिष्ठ ने जी मंत्र उच्चारण कर बड़ी श्रद्धा से माँ भगवती का पूजन कर जागरण का शुभ आरम्भ किया गया। आम आदमी पार्टी के हल्का उत्तरी से इंचार्ज चौधरी मदन लाल बग्गा ने ज्योति प्रचंड कर माँ भगवती के सन्मुख शीश निवा माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा मीना शाह जी माँ भगवती के दरबार में हाजरी लगा भगतो को आशीर्वाद दिया। 

धार्मिक गायक कुमार संजीव ने अपनी मधुर आवाज से मां भगवती का गुणगान किया। उनके विशेष भजन लाल झंडे वालिए, शुक्रगुजारा तेरा मां, चलो चलिए बुलाया दरबार माता ने, समा बांधा तथा आये हुए भगतो को माँ के रंग दिया। दरबार में हाजिर सभी भगतो ने झूम कर माँ की हाजरी लगाई। न्यू यंग फ्रेंड्स क्लब सभी मैंबरो ने मिल कर मां भगवती की आरती करने उपरान्त पूरी श्रद्धा भावना से कंजक पूजन किया तथा जागरण में आये सभी भगतो संग माँ का गुणगान किया। 

इस अवसर पर राघव शालिंद्य, पार्षद राशि अग्रवाल, पार्षद महाराजा सिंह राजी, पार्षद पति रोहित सिक्का, मोहित सिक्का, सीनियर लीडर गोल्डी सभ्रवाल, राकेश कपूर विशेष तौर पर पहुंचे। सन्नी सपरा, राज सपरा,  पवन महिंद्रु, नवीन चावला, कमल गाबा, प्रदीप मुंजाल, डॉक्टर राजेश कोड़ा, मनोहर अमरपाल, लाला शर्मा, वरुण, आशा अरोड़ा, राजिंद्र अरोड़ा, सबदेश अरोड़ा, रिपन मल्होत्रा, मनु, रोहित, अमित थमन, संजीव सिंगला, शिवम आहूजा, नरेंद्र मक्कड आदि ने माँ भगवती दरबार में नतमस्तक हो अपनी हाजरी लगाई।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0