यूथ कांग्रेस ने सीएम चरणजीत चन्नी के इतहासिक फैसलों पर लड्डू बाँट मनाई ख़ुशी : प्रधान योगेश हांडा/चैरी आहलुवालिया पंजाब में 36 हजार कच्चे कर्मचार
यूथ कांग्रेस ने सीएम चरणजीत चन्नी के इतहासिक फैसलों पर लड्डू बाँट मनाई ख़ुशी : प्रधान योगेश हांडा/चैरी आहलुवालिया
पंजाब में 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने एवं रेत 5.50 रुपए प्रति फुट करने और मुलाजिमों का डीसी रेट 415रु. बढ़ाने पर यूथ कांग्रेस ने लड्डू बाँट किया ख़ुशी का इजहार
लुधियाना : 9 नवम्बर 21 : (पी9 ब्यूरो) :


पंजाब सरकार द्वारा 36 हजार मुलाजिमों को पक्का करने और रेत का रेट 5.50 रुपए प्रति फुट करने एवं मुलाजिमों का डीसी रेट 415रु.2020 से बढ़ाने पर यूथ कांग्रसियों में ख़ुशी की लहर है। इस ख़ुशी का इजहार यूथ कांग्रेस प्रधान योगेश हांडा तथा यूथ कांग्रेस प्रधान वेस्ट चैरी आहलुवालिया ने सीएम चन्नी के इस फैसले को इतहासिक बताया और लोगो में लड्डू बाँट कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा सीएम चरणजीत चन्नी ने पंजाब में 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर मुहर लगा दी है। पंजाब में हमेशा से रेत माफिया के राज रहा है। सरकारी रेट 9 रुपए है लेकिन यह फिर भी महंगा है। अब से रेत का रेट 5.50 रुपए प्रति फुट होगा। इसमें जमीन मालिक के रेट, खुदाई और भराई भी है। रास्ता ठेकेदार बनाकर देगा। सीएम चरणजीत चन्नी ने पंजाब में डीसी रेट 415 रुपए मिनिमम वेज को एक मार्च 2020 से बढ़ाया गया है। इसके पिछले बकाये भी मिलेंगे और आगे भी यही रेट रहेगा। यह सरकारी और प्राइवेट दोनों पर पर भी लागू होगा। इस मोके पर प्रधान योगेश हांडा, यूथ कांग्रेस प्रधान वेस्ट चैरी आहलुवालिया, सीमू रैना सकतर यूथ कांग्रेस लुधियाना, प्रिंस अरोड़ा प्रधान वार्ड न. 80, गिन्नी वालिया प्रधान यूथ कांग्रेस वार्ड न. 81, हैप्पी राहत प्रधान वार्ड न. 75, सोनी ग्रेवाल जनरल सकतर यूथ कांग्रेस वेस्ट, गुरनष शर्मा, सताव्म वालिया, समशेर संधू, सुनील, अजीत, सैम तथा बड़ी संख्या में कोंग्रेसी वर्कर शामिल हुए।

COMMENTS