हलका ईस्ट में 163 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रोजेक्ट तैयार : तलवाड़ लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : हलका ईस्ट में 28 स्थानों पर 163 सीसीटीवी कै
हलका ईस्ट में 163 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रोजेक्ट तैयार : तलवाड़
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

विधायक संजय तलवाड़ ने हलका ईस्ट में 28 स्थानों पर 163 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है। कैमरों को लगवाने के लिए उन्होंने 75 लाख रुपये का चेक बुधवार को डिप्टी कमिश्नर वरिदर शर्मा, निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को सौंपा। विधायक पांच साल तक इन कैमरों को चालू रखने के लिए इंटरनेट का बिल भी देंगे। इसके लिए पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विधायक संजय तलवाड़ ने बताया कि हलका ईस्ट में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों को शहर के सेफ सिटी प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। यह फंड उन्होंने शहर के प्रमुख लोगों के सहयोग से जुटाया है। सभी कैमरे नाइट विजन होंगे। इसका मकसद इलाके में अपराध को रोकना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्होंने लोगों से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इन कैमरों को लगाने से इलाके पर पुलिस की नजर हर वक्त रहेगी। पुलिस लाइन, एडीसीपी आफिस व एसीपी आफिस में कैमरों की हर मिनट मानिटरिग होती है। निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने कहा कि विधायक के प्रयासों से इलाके को सुरक्षित बनाया जा रहा है। इससे नगर निगम को भी अपने काम करने में मदद मिलेगी। डीसी वरिदर शर्मा ने कहा कि इससे इलाके में क्राइम को रोकने में आसानी रहेगी।

COMMENTS