HomeHeath

पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक बढ़ाई हड़ताल

लुधियाना में दफ्तराें काे लगाए ताले

पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक बढ़ाई हड़ताल

पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक बढ़ाई हड़ताल, लुधियाना में दफ्तराें काे लगाए ताले लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  स्टाफ ने सभी दफ्तरों मे

ਟੀਮ ਇੰਡੀਆ ਟੀ ਟਵੈਂਟੀ ਮੈਚ ਜਿੱਤ ਕੇ ਭਾਰਤ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰੇਗੀ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा
मंदिर में पूर्ण श्रद्वा भावना के साथ मनाये जायेंगे नवरात्रे पर्व, प्रतिदिन होगी संध्या चौंकी : अमन जैन

पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक बढ़ाई हड़ताल, लुधियाना में दफ्तराें काे लगाए ताले

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

स्टाफ ने सभी दफ्तरों में ताले लगा दिए हैं

पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। इसके साथ ही मिनिस्टीरियल स्टाफ ने इस महीने वेतन लेने से इनकार किया है। कर्मचारियों ने इस बार अफसरों का वेतन भी नहीं बनाया है। दिवाली पर अफसरों को सेलरी नहीं मिल पाएगी। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने निर्णय लिया है की किसी भी विभाग के कर्मचारी न तो वेतन लेंगे और ना ही अफसरों का वेतन बनाएंगे। स्टाफ ने आज सभी दफ्तरों में ताले लगा दिए हैं।

8 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं कर्मचारी

8 अक्टूबर से कर्मचारी लगातार हड़ताल पर है लेकिन पंजाब सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। यूनियन के जिला चेयरमैन विकास जुनेजा ने बताया इस बार यूनियन ने सरकार के खिलाफ सख्त संघर्ष करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में सोमवार को दफ्तरों पर ताले लगाए जा रहे हैं। कर्मचारियाें ने साेमवार काे भी खजाना दफ्तर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपने दफ्तरों को ही ताले लगाए हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0