अरविंद केजरीवाल 2 दिवसीय पंजाब दौरे पर : भगवंत मान के घर खाया सरसों का साग और मक्की की रोटी, दो घंटे की परिवार से मुलाकात लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)
अरविंद केजरीवाल 2 दिवसीय पंजाब दौरे पर : भगवंत मान के घर खाया सरसों का साग और मक्की की रोटी, दो घंटे की परिवार से मुलाकात
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :



दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सांसद भगवंत मान के घर पर सरसों का साग और मक्की की रोटी खाई। वह 2 घंटे तक भगवंत मान के घर रुके और राजनीति की तमाम बातों के साथ-साथ भगवंत मान की मां, बहन और जीजा के साथ बातचीत की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खाना बेहद स्वादिष्ट था। इसके बाद वह मानसा में किसानों से मिलने के लिए रवाना हो गए। इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली से संगरूर तक का सफर ट्रेन से किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में और स्टेशन पर लोगों से बातचीत की।
केजरीवाल मानसा में पिंक सुंडी के कारण खराब हुई कपास की फसल का जायता लेंगे और पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को वह बठिंडा में व्यापारियों से भी बैठक करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। वह ट्रेन से बठिंडा पहुंच सकते हैं। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण ऐलान भी कर सकते हैं।
हादसे में मारी गईं महिलाओं के घर जा सकते हैं केजरीवाल
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे संघर्ष में हिस्सा लेकर गांव लौट रहीं मानसा की 3 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। उम्मीद जाहिर की जा रही है अरविंद केरीजवाल अपने मानसा दौरे के दौरान उन महिलाओं के घर जा सकते हैं।
कपास पीड़ित किसानों से मुलाकात कर सरकार पर साधेंगे निशाना
बठिंडा और मानसा का पिंक सुंडी के कारण काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा की तरफ से यहां का दौरा भी किया गया था। मगर अभी तक मुआवजा नहीं दिया जा सका। बुधवार को बठिंडा में महिलाओं की तरफ से मुआवजा नहीं मिलने के कारण मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पोस्टर फाड़ दिए और कालिख भी पोती। अरविंद केजरीवाल इसे मुद्दे को भुनाने का कोई प्रयास नहीं छोड़ेंगे।

COMMENTS