HomeHeath

दीप नगर में चलते ट्रैफिक के बीच धंस गई सड़क :

दीप नगर में चलते ट्रैफिक के बीच धंस गई सड़क :

दीप नगर में चलते ट्रैफिक के बीच धंस गई सड़क : गढ्ढे में मलबे के साथ एक्टिवा समेत गिरीं दो छात्राएं, लोगों ने सीढी लगाकर बाहर निकाला, मेयर बलकार सिंह 

सर्व धर्म वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से 193वा मासिक राशन वितरण समारोह सम्पन : बग्गा
देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम केजरीवाल
लुधियाना रैली में गरजे सीएम चन्नी

दीप नगर में चलते ट्रैफिक के बीच धंस गई सड़क : गढ्ढे में मलबे के साथ एक्टिवा समेत गिरीं दो छात्राएं, लोगों ने सीढी लगाकर बाहर निकाला, मेयर बलकार सिंह संधू मौके पर पहुंचे

लुधियाना  28 अक्टूबर : (पी9 ब्यूरो) :

सड़क धसने से गड्ढे में गिरी छात्राओं को सीढ़ी लगाकर बाहर निकलते हुए 
धसी हुई सड़क को देखते इलाका निवासी  
धसी हुई सड़क को देखने मेयर बलकार सिंह संधू मोके पर पहुंचे, गड्ढे को तुरंत रिपेयर करने के दिए आदेश  

शहर के सिविल लाइन एरिया के दीप नगर में अचानक सड़क धंस गई है। इसके ऊपर से एक्टिवा लेकर जा रही छात्राएं मलबे के साथ ही नीचे गिर गईं और घायल हुई हैं। जिन्हें सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया और अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पानी की पाइल लीक होने से सड़क के भीतर मिट्टी का रसाव हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। सुबह के समय लोग आम की तरह ही सड़क पर चल रहे थे और उसके नीचे से पानी का रिसाव होने के कारण मिट्टी निकल गई थी। इसी दौरान अचानक सड़क नीचे गिर गई और उसके ऊपर से जा रही दो बच्चियां भी मल्बे के साथ नीचे गिरी हैं। सूचना मिलने पर मेयर बलकार सिंह संधू मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए। बलकार सिंह संधू ने बताया कि सड़क को रिपेयर करने के आदेश दिए गए हैं।

पहले भी यहां पर ही धंस चुकी है सड़क

आस पास के लोगों ने बताया है कि यहीं से ही साल पहले भी सड़क धंस चुकी है और उसमें फारचूनर गाड़ी गिर गई थी। यह दूसरा हादसा है जबकि इसमें छात्राएं गिरी हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि यहां पर कोई पक्का इंतजाम किया जाए नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

गड्ढे को तुरंत रिपेयर करने के आदेश

वहीं दूसरी तरफ मेयर बलकार सिंह संधू ने अफसरों को आदेश दिए हैं कि गड्ढे को तुरंत रिपेयर किया जाए। रिपेयर करते समय लोगों के घरों की जो पाइप टूटी हैं उन्हें भी रिपेयर करवाया जाए। गौरतलब है कि पिछले साल भी इससे कुछ दूरी पर सड़क पर गड्ढा बना था जिसे ठीक होने में एक माह से ज्यादा का वक्त लग गया था। सड़क के बीचों बीच गड्ढा होने के कारण अब लोगों को केवीएम के पास वाली सड़क से निकलना पड़ेगा।

रविवार को भी हुआ था हादसा, धंस गई थी स्विफट कार

रविवार को हैबोवाल में अचानक सड़क धंसने से उसमें कार धंस गई। सड़क धंसने से 4 से 5 फीट गहरा और करीब 9 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। कार सवार अरुण साहनी ने बताया कि वह अपने बेटे अभिषेक साहनी को शिमला छोड़ने जा रहा था कि अचानक पेट्रोल पंप की सामने सड़क धंसने से कार उसमें गिर गई। हादसे में कार जरूर क्षतिग्रस्त हुई लेकिन उन दोनों को कोई चोट नहीं आई। एसई रविंदर गर्ग ने कहा कि जानकारी मिलने पर उस जगह पर मिट्टी डाल कर ठीक कर दिया गया। यह देखा जा रहा है कि जिस जगह गाड़ी धंसी है, वहां अंडर ग्राउंड केबल तो नहीं है या फिर सीवरेज लाइन के कारण हादसा हुआ है। कार धंसने की फोटो रविवार से ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लगातार वायरल हो रही थी।

दोनों घटनाओं में कंपनी और ठेकेदार की गलती, जारी किया नोटिस

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया है कि इन दोनों घटनाओं में कंस्ट्रक्शन कंपनी और ठेकेदार की ही गलती है और यही कारण है कि उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। अगर उनकी ओर से सात दिन में तसलीबख्श जवाब नहीं दिया गया या सात दिन में जवाब नहीं आया तो कार्रवाई की जाएगी। नगर कमिश्नर प्रदीप सभरवाल के अनुसार नोटिस कबीर कंस्ट्रक्शन कंपनी और सुरेश कुमार को दिया गया है। कबीर कंस्ट्रक्शन कंपनी की कंस्ट्रक्शन साइट न्यू शिवाजी नगर में बरसात के पानी के कारण बने गढ्ढे में एक्टिवा सवार गिर गया था और वहां पर इनकी ओर से कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया था। इसी तरह हैबोवाल में सुरेश कुमार ठेकेदार की साइट पर कार सड़क में धंस गई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0