HomeHeath

विहिप नेता अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर सिख संघठनो का समराला चौक में धरना जारी : गुरदीप सिंह गोशा

कमिश्नरेट लुधियाना ने अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी के लिए एक लाख इनाम का इश्तिहार जारी किया

विहिप नेता अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर सिख संघठनो का समराला चौक में धरना जारी : गुरदीप सिंह गोशा

विहिप नेता अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर सिख संघठनो का समराला चौक में धरना जारी : गुरदीप सिंह गोशा  कमिश्नरेट लुधियाना ने अनिल अरोड़ा की गिरफ्त

कपिल शर्मा रवनीत सिंह बिट्टू को अपने कॉमेडी शो में आमंत्रित करे : गुरदीप गोशा
मालवा में कैप्टन और कांग्रेस को दोहरा झटका :
स्व. प्रधान अशोक जैन जी के पदचिन्हों का स्मरण करते हुए सनातन धर्म का करेंगे प्रचार : अमन जैन

विहिप नेता अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर सिख संघठनो का समराला चौक में धरना जारी : गुरदीप सिंह गोशा 

कमिश्नरेट लुधियाना ने अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी के लिए एक लाख इनाम का इश्तिहार जारी किया 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सिख गुरु के बारे में अपशब्द बोलने वाले हिन्दू नेता अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर समराला चौक धरने पर बैठे प्रितपाल पाल सिंह पाली, गुरदीप सिंह गोशा, युवराज सिंह मेक्की, सिमरन सिंह, स्टैलो सिंह, तरनदीप सनी, बॉबी सिंह, कुलदीप सिंह व् अन्य 

सिख गुरु के बारे में अपशब्द बोलने के मामले में नामजद हुए विश्व हिन्दू परिषद के नेता अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर सिख संघठनो की तरफ से नराजगी के चलते सोमवार सुबह से समराला चौक में धरना दे रखा है। प्रितपाल पाल सिंह पाली एवं गुरदीप सिंह गोशा ने कहा गुरुओ के बारे में अपशब्द बोलने वाले को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। उनके साथ धरने पर बैठे युवराज सिंह मेक्की, सिमरन सिंह, स्टैलो सिंह, तरनदीप सनी, बॉबी सिंह, कुलदीप सिंह आदि धरने में शामिल रहे। बता दें कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर शहर के विभिन्न सिख संगठनों ने सोमवार सुबह से समराला चौक में धरना दे रखा है। जिससे शहर की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई थी। पुलिस अधिकारियों की गुजारिश पर धरणाकारी देर शाम मुख्य चौक से हट कर साथ वाले पार्क में जाकर बैठ गए। मगर उनकी चेतावनी थी कि यदि 48 घंटों के भीतर आरोपितों को गिरफ्तार न किया गया तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

48 घंटे में करें गिरफ्तार अन्यथा संघर्ष तेज किया जायेगा 

शाम को पुलिस के आग्रह पर प्रदर्शनकारी मुख्य सड़क से हट कर पार्क में बैठ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि अगर 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह संघर्ष को और तेज करेंगे। प्रदर्शन कर रहे सिख संगठनों के लिए दोपहर के समय धरना स्थल पर ही खाने की व्यवस्था की गई। जब तक धरना चलेगा प्रदर्शनकारियों के लिए गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई है। दूसरी और एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के बाद शाम छह बजे ट्रैफिक शुरू हो गया है। दो दिन में आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
पिछले छह दिन से तलाश कर रही कमिश्नरेट पुलिस ने इश्तिहार जारी किया है। विहिप नेता अनिल अराेड़ा के बारे में सूचना देना वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उसके बारे में जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखने का आश्वासन भी इश्तिहार में लिखा गया है। पुलिस को उम्मीद है कि उसके इस प्रयास से शायद वह आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0