HomeHeath

सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर

सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर

सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर दिन में 8-10 घंटे कट लग रहे, आपकी सरकार आई तो क्य

विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात
लुधियाना में रविवार को 283 जगहों पर हाेगी वैक्सीनेशन
अश्वनी शर्मा के मैदान में आने से भाजपा के लिए अहम सीट बनी पठानकोट

सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर

दिन में 8-10 घंटे कट लग रहे, आपकी सरकार आई तो क्या करेंगे- कारोबारी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने तीन हफ्ते में लुधियाना में चौथा दौरा किया। आठ घंटे तक लगातार किए दौरे में आम लोगों, कारोबारियों, वर्करों के अलावा धार्मिक समागम में पहुंचकर बादल ने उपलब्धियां और कांग्रेस सरकार के कराए विकास कार्यों से ज्यादा आपसी मतभेद पर तंज कसे। वहीं, उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से बीएसएफ को 50 किमी का दायरा देने पर सख्त रवैया दिखा खुद केंद्र सरकार को पत्र लिखने की बात कही।
बादल ने कहा कि बीएसएफ को तैनात करना और उसे व्यापक अधिकार देना पिछले दरवाजे से राष्ट्रपति शासन लगाने के समान है। ऐसा करना पंजाब के लोगों के साथ धोखा करना होगा। इसके लिए वो केंद्र को पत्र लिख रहे हैं, जिसमें मांग की कि केंद्र इस मामले में हस्तक्षेप करे। वहीं, निहंग की तस्वीर बीजेपी किसान मोर्चा के साथ सार्वजनिक होने पर उन्होंने कहा कि जब तक उनके पास तथ्य नहीं हैं, तब तक इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। इस मौके पर महेशइंदर सिंह गरेवाल, प्रितपाल सिंह, विपन सूद काका, गुरदीप सिंह गोशा, संजीव चौधरी, नवीन अग्रवाल मौजूद रहे।

कारोबारियों से सवाल-जवाब के दौरान बड़े ऐलान कर गए सुखबीर

मनप्रीत बत्तरा- होजरी कारोबार ठप हो गया है, क्योंकि दिन में 8-10 घंटे के कट हैं। ऐसे में आपकी सरकार आती है तो क्या करेंगे?
जवाब- सूबे में 10 हजार करोड़ का सोलर प्लांट लगाएंगे। इसका फायदा इंडस्ट्री-लोगों को होगा।
नवरीत सिंह- इंस्पेक्टर राज तेजी से बढ़ रहा है। हर जगह रिश्वत मांगी जा रही है। इसका क्या करेंगे?
जवाब- सरकार आते ही सबसे पहले कारोबार से संबंधित सारे काम फेसलेस करेंगे। लोगों को दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
गुरजीत सिंह- व्यापारी जीएसटी देते हैं, लेकिन उनके लिए कोई सुविधा नहीं है, उसके लिए क्या कर सकते हैं?
जवाब- हमारी सरकार थी तो व्यापारियों और कारोबारियों के लिए 5 लाख की इंश्योरेंस और 5 लाख की फायर इंश्योरेंस दी थी, लेकिन अब वो बंद कर दी गई है। मगर हमारी सरकार आने पर फिर से इसे शुरू किया जाएगा।

ई-टेंडरिंग पर स्कैम

सुखबीर ने कहा कि पुडा में जमीनों के लिए ऑनलाइन टेंडर किया जाता है, लेकिन कांग्रेस सरकार में टेंडर भरने वालों को ब्लॉक कर दिया जाता है और फायदा देने वालों का एक्सेस खोल दिया जाता है। इस वजह से अपनों को कम रेट पर फायदे दिए जा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार आने पर उन सभी मंत्रियों पर एक्शन लिया जाएगा। उधर, गोल्डी विज ने सुखबीर से कहा कि वो दस साल से डीसी ऑफिस में काम कर रही थीं, लेकिन कांग्रेस सरकार आते ही उन्हें निकाल दिया गया। वो विकलांग हैं और परिवार में कमाने वाली इकलौती हैं। इसकी शिकायत लेकर जब वो मंत्री के घर गई तो उन्होंने जब अंग्रेजी में सवाल किया तो मंत्री ने कहा हिंदी में बात करो। इतना कहकर उन्हें बाहर निकाल दिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1