HomeHeath

शिअद की ‘पंजाब दी गल’ : फोकस हिंदू और व्यापारियों पर……

शिअद की ‘पंजाब दी गल’ : फोकस हिंदू और व्यापारियों पर……

शिअद की 'पंजाब दी गल' : फोकस हिंदू और व्यापारियों पर, सुखबीर बादल का मंत्र- कृषि से नहीं आईटी और उद्योग क्षेत्र से आगे बढ़ेगा पंजाब  लुधियाना : (प

कांग्रेस सरकार के कान विरोध प्रदर्शन से खुलेंगे : डांग,पाली,गोशा
आम आदमी पार्टी का असली लक्ष्य भ्रष्टाचार और माफिया राज खत्म करना : कुलवंत सिद्धू
सभी पार्टिया पैसा लेने आती है मुझे पैसा नहीं व्यापारी चाहिए : केजरीवाल

शिअद की ‘पंजाब दी गल’ : फोकस हिंदू और व्यापारियों पर, सुखबीर बादल का मंत्र- कृषि से नहीं आईटी और उद्योग क्षेत्र से आगे बढ़ेगा पंजाब 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब दी गल प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। मगर अभी फिलहाल इसे शहरी क्षेत्र में ही संचालित किया जा रहा है। लुधियाना में गुरु नानक भवन का हाल प्रोग्राम के लिए चुना गया। गुरु नानक भवन में काका सूद द्वारा करवाए गए प्रोग्राम में शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल पहुंचे और उन्होंने लोगो को सम्बोधित आप और कांग्रेस पर तंज कसा।   

कृषि की नहीं, अब बात आईटी सेक्टर और उद्योग की

सुखबीर सिंह बादल ने अपनी शैली भी बदल ली है। उनके भाषण में अब किसानी मुद्दों या धर्म की बात नहीं होती है। वह इस समय आईटी सेक्टर और उद्योग की ही बात कर रहे हैं। लुधियाना में देर शाम गुरु नानक भवन में हुए समारोह के दौरान उनके भाषण में पूरा जोर आईटी सेक्टर और उद्योग को बढ़ावा देने पर ही था। सुखबीर सिंह बादल ने ऐलान किया है कि वह आने वाले समय में अमृतसर और मोहाली को आईटी का हब बनाएंगे। यही नहीं पंजाब को टूरिस्ट हब के लिए भी स्थापित किया जाएगा।
वह कहते हैं कि पीयू में मास्टर आफ आर्ट के स्टूडेंट रहे हैं और नए-नए आइडिया पर काम करना उनका पैशन है। वह अपने निशाने पर भाषणों में चरणजीत सिंह चन्नी के विरोधी पक्ष का नेता होते हुए कांग्रेस द्वारा दिए गए पैच वर्क वाले बयान को नहीं भूलते हैं। वह कहते हैं कि कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है और न ही वह काम कर सकती है। इसलिए उन्हें मौका मिलना चाहिए, तभी वह पिछले समय की तरह काम करके दिखाएंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0