वार्ड न. 81 कांग्रेस पार्षद राशि अग्रवाल ने दिया इस्तीफा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क
वार्ड न. 81 कांग्रेस पार्षद राशि अग्रवाल ने दिया इस्तीफा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद राशि अग्रवाल ने पद से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी उन्होंने फेसबुक वाल पर सांझी की है। फेसबुक वाल पर उन्होंने लिखा है कि यह इस्तीफा उन्होंन निजी कारणों से दिया है। वार्ड नंबर 81 की पार्षद हैं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद हेमराज अग्रवाल की पुत्रवधु हैं। राशि अग्रवाल टीम कैबिनेट मंत्री भारत भूषण खेमे की एक एक्टिव पार्षद रही हैं और वह बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। पार्षद राशि अग्रवाल के इस्तीफे की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों ने फेसबुक वाल पर ही उन्हें इस्तीफे का कारण पूछना शुरू कर दिया। उनके ससुर हेमराज अग्रवाल ने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से विधायक की टिकट मांगी थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहकर आजाद चुनाव लड़ा। चुनाव के बाद फिर से वह कांग्रेस में शामिल हुए।
हाउस से लेकर सड़क तक अपनी बात को हमेशा बेबाकी से रखती रही हैं। निगम हाउस की बैठक में भी शुद्ध हिंदी में भाषण देने को लेकर वह विशेष चर्चा में रहती हैं। हेमराज अग्रवाल ने कहा कि पार्षद पद से इस्तीफा देने के कारणों का खुलासा वह जल्दी ही प्रेस कांफ्रेंस करके देंगे।

COMMENTS