HomeHeath

कन्याओं के चरण धोने से पापों का शमन होता है : अमन जैन

कन्याओं के चरण धोने से पापों का शमन होता है : अमन जैन

कन्याओं के चरण धोने से पापों का शमन होता है : अमन जैन  श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ हुआ 851 कंजकों का महाकंजक पूजन  लुधियाना 14 अक्तू

दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी
जिला न्यायालय में हुए विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त कर बुलाई अहम मीटिंग : विशाल मदान
ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਧਰਮਪਤਨੀ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਸੰਭਾਲੀ ਮਹਿਲਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ

कन्याओं के चरण धोने से पापों का शमन होता है : अमन जैन 

श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ हुआ 851 कंजकों का महाकंजक पूजन 

लुधियाना 14 अक्तूबर (पी9 ब्यूरो) :

महायज्ञ में पूर्ण आहुति डालते व् कंजक पूजन करते प्रधान अमन जैन, अनुज मदान, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, सोमनाथ मड़कन, सौरभ जैन व् अन्य
कंजक पूजन करते प्रधान अमन जैन, अनुज मदान, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, सोमनाथ मड़कन, सौरभ जैन व् अन्य

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम, हैबोवाल कलां मंदिर प्रांगण में शरद नवरात्रों की नवमीं पूजन पर विधिविधान पूजा अर्चना के साथ 851 कंजकों का महाकंजक पूजन किया गया। कंजक पूजन का आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। नवमीं से पूर्व अष्टमी की संध्या से मंदिर में चण्डी महायज्ञ किया गया व् पूर्ण आहुति प्रातः नवमीं के दिन डाली गई चंडी महायज्ञ की सेवा का सौभाग्य हर वर्ष आयोजक परिवार ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता परिवार किया जाता है। मंदिर के आचार्यों पंडित देवी दयाल जी, पंडित विष्णु जी, पंडित संजय जी, पंडित राम जी, पंडित सुरेश जी, पंडित विश्राम जी द्वारा मंत्रोउच्चारण के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना की व् उपरांत विधिविधान के साथ कंजक पूजन आरम्भ किया गया सभी कंजकों की विधिविधान के साथ पूजा की गई उनके पैर धोये गए, चुनरी, मौली, प्रसाद व् उचित उपहार देकर सभी ने कंजकों का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान ने कहा कि कंजक पूजा की परंपरा हमारे समाज में कई सालों से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार कन्या पूजन के बिना नवरात्रि के व्रत का फल कभी भी प्राप्त नहीं होता है। नवरात्रि शक्ति उपासना का पर्व है। देवी पूजा के साथ-साथ प्रत्येक रूप में कन्या को देवी मानकर उसके चरणों का पूजन करने से माता शक्ति आशीर्वाद प्राप्त होता है।कंजक पूजन के उपरांत सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था का उचित प्रबंध किया गया। इस अवसर पर मां के पवित्र दरबार के समक्ष भजन गायक द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया गया व् मंदिर सभी सेवादारों व् दरबार में विशेष रूप से हाजिरी लगाने वाले गणमान्य का मंदिर प्रधान अमन जैन, अनुज मदान व् कमेटी द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, सौरभ जैन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, मदन लाल मदान, सन्दीप धमीजा, नरिंदर नंदू, विश्वनाथ सेठी, भारती सोनी, सतीश डंग, निशांत चोपड़ा, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग,आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0