HomeHeath

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सदस्य पंजाब के राज्यपाल से मिले : दिनेश कुमार

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सदस्य पंजाब के राज्यपाल से मिले : दिनेश कुमार

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सदस्य पंजाब के राज्यपाल से मिले : दिनेश कुमार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  आज भारत सरकार की प्रधानमंत्री आद

भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया : दीपक मिट्ठू
नहीं मानेगा संयुक्त किसान मोर्चा : ऐलान- एमएसपी बिल ……..
दो दिन के दौरे पर बुधवार पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल :

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सदस्य पंजाब के राज्यपाल से मिले : दिनेश कुमार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

आज भारत सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की सेंट्रल स्टीयरिंग कम मोनिटरिंग कमेटी के सदस्य श्री मनोज कुमार चौहान पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित जी से मिले। श्री चौहान ने राज्यपाल को पंजाब में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों की जल्द से जल्द पूर्ति व निष्पक्ष जाँच हेतु मांग पत्र सौंपा। श्री मनोज चौहान ने बताया कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा दिये पैसे को जिलों तक नही भेजा जिससे पंजाब में आदर्श ग्राम बनाने के काम रुके हुए है। श्री चौहान ने ये भी बताया कि सेंट्रल स्टीयरिंग कम मोनिटरिंग कमेटी का सदस्य होते हुए भी वे जब जिलों में समीक्षा करने जाते है तो जिला अधिकारी भी इसमे सहयोग नही करते।

इस अवसर पर मौजूद बाल अधिकार कार्यकर्ता श्री दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश को 2025 तक बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम चलाई गई है। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल महोदय को राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु राज्य स्तर पर तालमेल कमेटी बनाने की मांग की। इस अवसर पर मनोज कुमार चौहान के साथ लुधियाना से गौ रक्षक मुकेश खुराना व बाल अधिकार कार्यकर्ता दिनेश कुमार खास तौर पर मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0