HomeHeath

राष्ट्रवादी हिन्दू नेताओं की सुरक्षा की ध्यान दे पंजाब सरकार : विशाल मदान

राष्ट्रवादी हिन्दू नेताओं की सुरक्षा की ध्यान दे पंजाब सरकार : विशाल मदान

राष्ट्रवादी हिन्दू नेताओं की सुरक्षा की ध्यान दे पंजाब सरकार : विशाल मदान  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्री अध्यक्ष विशाल

नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक
सनातन धर्म के प्रचार व् प्रसार में प्रधान स्व.अशोक जैन जी का योगदान अतुलनीय : अमन जैन
ਮਲਹਾਰ ਰੋਡ ਤੇ ਕਿਪਸ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ , ਸੀ ਬੀ ਆਈ ਕਰੇ ਜਾਂਚ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ

राष्ट्रवादी हिन्दू नेताओं की सुरक्षा की ध्यान दे पंजाब सरकार : विशाल मदान 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्री अध्यक्ष विशाल मदान ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आये दिन सीमा पार से हथियार, नशीले पदार्थो तस्करी, घुसपैठ के माध्यम से पकिस्तान लगातार अराजकता फैलाने की कोशिश करता रहता है। वही सूबे में बैठे गैगस्टरो, तस्करो एवं असामाजिक तत्वों के माध्यम से राष्ट्रवादी हिन्दू नेताओं को भी शिकार बनाना चाहता है। पंजाब पहले भी पाकिस्तान की वजह से आंतकवाद का दंश झेल चूका है। राज्य में ग्रेनेड और आरडीएक्स के साथ भरे टिफिन बॉक्सों की बरामदगी के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद भी बरामद हो रहे हैं, जो कि देश विरोधी तत्वों द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था को भंग करने कि की जा रही भद्दी कोशिशों का संकेत है।उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर देश विरोधी तत्वों पर चौकसी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। 

विशाल मदान ने कहा की पंजाब में लगातार आरडीएक्स, हथियारों और टिफिन बंब की हो रही बरामदगी से साफ है कि आतंकवादी पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा पंजाब सरकार को सुरक्षा एवं जांच का दायरा बढ़ाना चाहिए तथा राष्ट्रवादी हिन्दू नेताओं की सुरक्षा घेरे को मजबूत करना चाहिए। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0