HomeHeath

डीजीपी बोले लावारिस मिले चीज तो 112 या 181 पर दें सूचना

डीजीपी बोले लावारिस मिले चीज तो 112 या 181 पर दें सूचना

डीजीपी ने लिया आंतरिक सुरक्षा का जायजा : कैप्टन की चेतावनी के बाद आलर्ट पर पंजाब पुलिस, डीजीपी बोले लावारिस मिले चीज तो 112 या 181 पर दें सूचना लु

रेखा माता मंदिर में फ्री मैडिकल चेकअप कैम्प लगवाया : राकेश भाटिया
दो वर्ष बाद देश भर के स्वर्ण बाज़ार में लौटी रौनक : मित्तल
राजनीति में आने का मेरा मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना : कुलवंत सिद्धू

डीजीपी ने लिया आंतरिक सुरक्षा का जायजा : कैप्टन की चेतावनी के बाद आलर्ट पर पंजाब पुलिस, डीजीपी बोले लावारिस मिले चीज तो 112 या 181 पर दें सूचना

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

डीजीपी इकबालप्रीत सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश में हो रही आतंकवादी गतिविधियों को लेकर नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एनएसए अजीत डोभाल के साथ बैठक कर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद पंजाब पुलिस आलर्ट पर आ गई है। डीजीपी इकबालप्रीत सिंह ने पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हैडक्वार्टर में एक उच्च स्तरीय मीटिंग की है। डीजीपी सहोता ने पंजाब के लोगों को हर समय सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि उनको रेलों, बसों या रैस्टोरैंटों सहित कहीं भी कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु के बारे में पता चलता है तो तुरंत पुलिस को 112 या 181 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी जाये।

डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

डीजीपी ने राज्य में आंतरिक सुरक्षा के मौजूदा हालात की समीक्षा की। राज्य में ग्रेनेड और आरडीएक्स के साथ भरे टिफिन बॉक्सों की बरामदगी के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद भी बरामद हो रहे हैं, जो कि देश विरोधी तत्वों द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था को भंग करने कि की जा रही भद्दी कोशिशों का संकेत है। डीजीपी ने आश्वासन दिलाया है कि राज्य में स्थिति बिल्कुल शांतिपूर्ण है और पंजाब पुलिस किसी भी चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर देश विरोधी तत्वों पर चौकसी बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए इंटेलिजेंस अधिकारियों को 24-घंटे चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी को भी कानून अपने हाथों में लेने की आज्ञा न दी जाये और यदि कोई भी व्यक्ति हिंसक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्ती से निपटा जाये और तुरंत फौजदारी केस दर्ज किया जाये। इस दौरान, एडीजीपी आर.एन. ढोके ने डीजीपी को हाल ही में राज्य में हुई आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों से भी अवगत करवाया।

पुलिस हेड क्वार्टर में पुलिस अधिकारियों से बैठक करते हुए डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता

त्यौहारों के समय में बड़ी वारदात की है आशंका

पंजाब में लगातार आरडीएक्स, हथियारों और टिफिन बंब की हो रही बरामदगी से साफ है कि आतंकवादी पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी को लेकर पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेसियों की चिंता बढ़ी हुई है। यही कारण है कि पंजाब पुलिस को आलर्ट पर किया गया है और लगातार मीटिंगें हो रही हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0