HomeHeath

शहीद भगत सिंह नगर के लोग नर्क में जीने को मजबूर

एडवोकेट विक्रम सिद्धू ने इस को लेकर आयुक्त को लिखा पत्र

शहीद भगत सिंह नगर के लोग नर्क में जीने को मजबूर

शहीद भगत सिंह नगर के लोग नर्क में जीने को मजबूर, कूड़े के ढेर से फैल रही है बीमारियां : एडवोकेट विक्रम सिद्धू  एडवोकेट विक्रम सिद्धू ने इस को लेकर

29वी मासिक बस यात्रा माँ छिन्मस्तिका दर्शन के लिए रवाना
विधायक मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 93 में सुनी आम जनता की समस्याएं
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से मासिक बस यात्रा चिंतपूर्णी एवं ज्वाला जी के कल होगी रवाना : टोनी बक्शी

शहीद भगत सिंह नगर के लोग नर्क में जीने को मजबूर, कूड़े के ढेर से फैल रही है बीमारियां : एडवोकेट विक्रम सिद्धू 

एडवोकेट विक्रम सिद्धू ने इस को लेकर आयुक्त को लिखा पत्र

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शहीद भगत सिंह नगर में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर 
शहीद भगत सिंह नगर में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर एडवोकेट विक्रम सिद्धू को दिखाते स्थानीय लोग   
शहीद भगत सिंह नगर में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर का कड़ा संज्ञान लेते एडवोकेट विक्रम सिद्धू 

नगर निगम लुधियाना और नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना की नलायकी का खमियाजा टैक्स अदा करने वाली आम जनता भुगत रही है और लोग अपने घरों पर लाखों रुपये खर्च कर नारकीय जीवन जी रहे है। ये शब्द एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू सदस्य कार्यकारी समिति पंजाब भाजपा ने शहीद भगत सिंह नगर नजदीक सुनेत फाटक के पास कूड़े के डंप का दौरा करने के बाद कहे। ऐडवोकेट बिक्रम सिद्धू ने कहा कि यह कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सुनेत और शहीद भगत सिंह नगर के लोग इस गंदे वातावरण में रहने को मजबूर हैं और इस क्षेत्र का प्रतिनिधि और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू आंखें बंद करके आम लोगों को बीमारियां बांट रहा है। 
एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि नगर निगम लुधियाना और नगर सुधार ट्रस्ट ने सार्वजनिक भूमि बेचकर घोटाला करने में बहुत जल्दी दिखाई क्योंकि इस घोटाले में कांग्रेस पार्टी के कैबिनेट मंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है और करोड़ों रुपये का घोटाला करके वे अपने घरों को भर रहे हैं और जब इस प्रदूषित वातावरण से छुटकारा पाने की बात आती है तो भारत भूषण आशु पिछले 10 वर्षों में एक बार भी इस क्षेत्र के लोगो का हाल जानने नही आए। वही क्षेत्र निवासियों का कहना है कि वह इस गंदगी और बदबू भरे इलाके में रहने के लिए बेबस हैं। एडवोकेट सिद्धू ने पत्रकारों को बताया कि क्षेत्रवासियों के अनुसार उन्होंने बार-बार अनुरोध और शिकायत की थी कि यहां से कूड़े के डंप को शिफ्ट किया जाए लेकिन न तो किसी निर्वाचित प्रतिनिधि ने और न ही प्रशासन ने इस मामले को उठाया. उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह नगर के डबल रोड पर बनी सड़क के एक तरफ कूड़े का ढेर बना होता है और इस फिसलन वाली जगह पर आए दिन हादसों में आम लोगों की जान जा रही है। एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में डंप बदलने और स्थानीय लोगों के सहयोग से भ्रष्ट कांग्रेस प्रतिनिधियों और नगर निगम और नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जायेगे। एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि शहर से दूर इस प्रदूषित वातावरण से छुटकारा पाने और वैज्ञानिक तरीके से कचरे का प्रबंधन करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आयुक्त नगर निगम लुधियाना को पत्र लिखा गया है और अगर 21 दिनों के भीतर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो इस स्थान पर स्थायी धरना लगा कर कूड़े के डंप को यहां से हटा कर क्षेत्र के लोगों को बदबू और बीमारियों से बचाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय सचिव लक्की चोपड़ा, अध्यक्ष एसबीएस नगर संजीव पुरी, अग्र नगर मंडल अध्यक्ष संजीव शेरू सचदेवा, नीरज जैन, सीनियर नेता चंद्रकांत गोगना, मनोज शर्मा, हरप्रीत सिंह, मनीष शर्मा, कमल शर्मा, वरिष्ठ नेता मोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह, यश शर्मा, राजकुमार, राजेश गुप्ता और अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0