HomeHeath

भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का सनातन धर्म प्रचार में अतुलनीय योगदान : अमन जैन

श्री बालाजी मंदिर में 998वा हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित

भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का सनातन धर्म प्रचार में अतुलनीय योगदान : अमन जैन

भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का सनातन धर्म प्रचार में अतुलनीय योगदान : अमन जैन  श्री बालाजी मंदिर में 998वा हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित लुधियान

ਆਉ ਇਸ ਦੁਸਹਿਰੇ ਤੇ ਨੇਕੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਕੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚੋਂ ਬੁਰਾਈਆਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਪ੍ਰਣ ਲਈਏ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ
कोरोना खात्मे के लिए श्री गुरु ग्रन्थ साहिब समक्ष की अरदास : अशोक शर्मा
ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜਮ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਲਾਇਨਜ਼ ਕਲੱਬ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਰਿਹਾਣਾ ਜਟਾਂ ਵੱਲੋ ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ

भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का सनातन धर्म प्रचार में अतुलनीय योगदान : अमन जैन 

श्री बालाजी मंदिर में 998वा हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम हैबोवाल कलां में 998 वां हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन किया गया।आयोजन प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर मन्दिर के आचार्यों पंडित देवी दयाल जी,पंडित विष्णु जी,पंडित संजय जी,पंडित राम जी,पंडित सुरेश जी,पंडित विश्राम जी द्वारा हवन यज्ञ किया गया इसमें आयोजक परिवार नरिंदर नंदू,सन्दीप धमीजा,अरविंद टिल्लू परिवार द्वारा मंगल कामनाओं के साथ आहुतियां डाली गई। संध्या चौंकी में जालंधर के प्रसिद्ध भजन गायक रोहित राज एंड पार्टी ने श्री बालाजी महिमा का गुणगान कर भक्तों को प्रभु भक्ति के साथ जोड़े रखा। प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान ने प्रसिद्व भजन सम्राट कन्हैया मित्तल को उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए उनका सन्मान किया। उन्होंने कहा कि कन्हैया मित्तल का सनातन धर्म के प्रचार में अतुलनीय योगदान है और अपने भजनों के माध्यम से सनातन धर्म की पताका पूरे विश्व में लहरा रहे है और ऐसे धर्म प्रेमी का हर एक को सम्मान देना चाहिए जोकि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर को संभालें हुए है। संध्या चौंकी के अवसर पर पवित्र दरबार में बाबा जी का ध्वज लहराया गया भक्तों को पवित्र जल के छींटे दिए गए व भक्तों के लिए अटूट भंडारे का प्रबंध किया गया. श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरान्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, सौरभ जैन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, मदन लाल मदान, सन्दीप धमीजा, नरिंदर नंदू, विश्वनाथ सेठी, भारती सोनी, सतीश डंग, निशांत चोपड़ा, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग, कुनाल प्रणामी आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0