HomeHeathनई दिल्ली

पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत :

पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत :

पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत :  पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने कार्यभार संभाला, शपथ लेने के बाद कार्यालय पहुंचे, , साेनी व रंधावा ने भी ली डिप्‍टी

डीजीपी बोले लावारिस मिले चीज तो 112 या 181 पर दें सूचना
इंटरनल मेमो से पीएम सुरक्षा में चूक का खुलासा :
पंजाब में आज से सरकारी बसों का चक्का जाम :

पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत :  पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने कार्यभार संभाला, शपथ लेने के बाद कार्यालय पहुंचे, , साेनी व रंधावा ने भी ली डिप्‍टी सीएम की शपथ

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

शपथ लेने के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी काे बधाई देते राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित। साथ में राहुल गांधी और अन्‍य नेता।
चरणजीत सिंह चन्‍नी को बधाई देते पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्‍ता
पंजाब के मुख्‍यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कार्यभार संभाल लिया‍ है। शपथ ग्रहण करने के बाद वह सीएम कार्यालय पहुंचे

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी शपथ ली। पंजाब में पहली बार 2 डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होना था, लेकिन राहुल गांधी के इंतजार में 22 मिनट की देरी हुई। इसके बाद शपथ ग्रहण शुरू करवा दिया गया। राहुल गांधी उसके बाद राजभवन पहुंचे।
मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को मजबूर हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए। सूत्रों के मुताबिक नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोपहर तक कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने सिसवां फार्म हाउस जा सकते हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। पीएम नरेंदर मोदी ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ पंजाब के लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे।

चरणजीत सिंह चन्नी अब पंजाब के इतिहास में पहले दलित मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय का चार्ज संभाल लिया है। वहीं, जट्‌ट सिख कम्युनिटी से सुखजिंदर सिंह रंधावा और हिंदू नेता के तौर पर ओपी सोनी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। पहले सोनी की जगह ब्रह्म मोहिंदरा का नाम घोषित किया गया था। मोहिंदरा कैप्टन ग्रुप से हैं, इसलिए अंतिम समय में उनका पत्ता कट गया। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन से चन्नी सीएम की कुर्सी पाने में कामयाब रहे। यह कुर्सी कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

शपथ के बाद मंत्रिमंडल पर नजर

चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ लेने के बाद अब उनके मंत्रिमंडल पर सबकी नजर है। चरणजीत सिंह चन्नी अब तक तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उनके पास कौन-सा मंत्रालय रहेगा। दो डिप्टी सीएम के पास कौन-सी जिम्मेदारी होगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब कौन मंत्री बनेगा और कैप्टन सरकार के मंत्रियों में से किसका पत्ता कटेगा। चन्नी के सीएम बनने के बाद कांग्रेस दलित कार्ड खेल चुकी है। ऐसे में साधु सिंह धर्मसोत की वापसी मुश्किल हो गई है। उन पर दलित स्टूडेंट्स की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में घोटाले का आरोप है।

कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में 5 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दलित वोट बैंक को साधने के लिए इसे कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। पंजाब में 32% दलित आबादी है। 117 में से 34 सीटें रिजर्व हैं। वहीं चन्नी भले ही दलित नेता हैं, लेकिन सिख समाज से हैं। इस लिहाज से कांग्रेस को इसका बड़ा सियासी लाभ मिल सकता है। खासकर, दलित लैंड कहे जाने वाले पंजाब के दोआबा एरिया में कांग्रेस का दबदबा बढ़ सकता है।
हिंदू नेता ओपी सोनी को डिप्टी सीएम बनाने से कांग्रेस ने हिंदू वोट बैंक को भी साधने की कोशिश की है। यह इसलिए अहम है, क्योंकि हिंदू वोट बैंक हमेशा भाजपा के साथ जाता है। हालांकि कैप्टन की व्यक्तिगत छवि को देखते हुए कांग्रेस को इसका लाभ मिलता रहा है। अब कैप्टन सीएम कुर्सी छोड़ चुके हैं, इसलिए सोनी के जरिए उस वोट बैंक को बनाए रखने की कोशिश है।
जट्‌ट सिख कम्युनिटी नाराज न हो, इसलिए सुखजिंदर रंधावा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। अब तक यही कम्युनिटी पंजाब को सीएम चेहरे देती रही है। यह वोट बैंक अकाली दल का माना जाता है। हालांकि 2017 में बेअदबी के मुद्दे पर यह छिटककर आम आदमी पार्टी की तरफ चला गया। रंधावा को मंत्रिमंडल गठित होने पर मजबूत प्रोफाइल दिया जा सकता है। इसके जरिए जट्‌ट सिख वोट बैंक में अपना शेयर सुनिश्चित किया जाएगा।

विरोधियों के लिए नई चुनौती

पंजाब में विरोधियों ने चुनाव के बाद जो वादे किए, वह कांग्रेस ने अभी ही पूरे कर दिए। बीजेपी ने दलित सीएम कहा तो कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को बना दिया। अकाली दल ने एक हिंदू व एक दलित को डिप्टी सीएम बनाने की बात कही थी। कांग्रेस ने हिंदू और जट्‌ट सिख को डिप्टी सीएम बनाकर उसका भी तोड़ निकाल लिया। अब पंजाब में सरकार बनाने के लिए विरोधियों के आगे नई चुनौती पैदा हो गई हैं। अब जातीय ध्रुवीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस के पास उनके लिए सटीक जवाब है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0