पत्थरबाजी कांड के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी, युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : घंटाघर में यूथ कांग्रेस व भ
पत्थरबाजी कांड के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी, युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


घंटाघर में यूथ कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प के दौरान हुई पत्थरबाजी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़कों पर उतर आया है। भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने चार अलग-अलग जगहो पर प्रदर्शन किया और कांग्रेस व सरकार का पुतला फूंका। भाजयुमो ने कांग्रेस व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को चेतावनी दी कि अगर यूथ कांग्रेस के सदस्यों पर पर्चा दर्ज नहीं किया गया तो भाजयुमो अपने संघर्ष को और तेज करेगी।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान कुशाग्र कश्यप के नेतृत्व में चार जगहों पर प्रदर्शन किया। हलका नार्थ के कार्यकर्ताओं व भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने हैबोवाल चौक में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। हलका वेस्ट व आत्म नगर के कार्यकर्ताओं ने घुमारमंडी चौक, हलका साउथ व सेंट्रल के कार्यकर्ताओं ने चीमा चौक व हलका ईस्ट के कार्यकर्ताओं ने जमालपुर में प्रदर्शन किया।
पत्थरबाजी में कई कार्यकर्ता हुए थे घायल
कुशाग्र कश्यप ने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पत्थरबाजी से उनके कार्यकर्ता घायल हो गए जबकि एक कार्यकर्ता की आंख को गंभीर चोट आई है। उन्होंने कहा कि अभी उसकी आंख की रोशनी बची है या नहीं इस पर भी संशय बना है। जब डाक्टर पट्टी खोलेंगे तब जाकर पता लगेगा कि उसकी आंख की स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि सोमवार को चार जगहों पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून अपने हाथ में लिया है और कानून पर उन कार्रवाई नहीं कर रहा है। कुशाग्र कश्यप ने कहा कि भाजपा आगे की रूपरेखा तय कर रही है और उसके हिसाब से वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

COMMENTS