HomeHeath

पंजाब को मुश्किल समय से बाहर निकलने के लिए अरविंद केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता की जरूरत : कुलवंत सिद्धू

कुलवंत सिद्धू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने आप का दामन थामा

पंजाब को मुश्किल समय से बाहर निकलने के लिए अरविंद केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता की जरूरत : कुलवंत सिद्धू

पंजाब को मुश्किल समय से बाहर निकलने के लिए अरविंद केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता की जरूरत : कुलवंत सिद्धू कुलवंत सिद्धू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में

सीएम चन्नी का परिवार मानता है बहू को लक्की :
कांग्रेस सरकार के कान विरोध प्रदर्शन से खुलेंगे : डांग,पाली,गोशा
महाशा एकता मंच पंजाब की लुधियाना में हुई अहम बैठक : आर पी कलोत्रा

पंजाब को मुश्किल समय से बाहर निकलने के लिए अरविंद केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता की जरूरत : कुलवंत सिद्धू

कुलवंत सिद्धू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने आप का दामन थामा 

लुधियाना 13 सितम्बर : (पी9 ब्यूरो) :

कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में एलआईजी फ्लैट दुगरी में गरीब निवाज सोसायटी तथा बड़ी संख्या में अलग अलग पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होते हुए 

हलका आत्म नगर क्षेत्र एलआईजी फ्लैट दुगरी में गरीब निवाज सोसायटी की ओर से  बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह सिद्धू और बिक्रमजीत सिंह प्रभारी मीडिया सेल मालवा जॉन विशेष रूप से उपस्थित थे। जहां बड़ी संख्या में अलग अलग पार्टियों के नेता आप में शामिल हुए। जिनमे प्रधान जतिंदर सिंह सेवक, बलबीर सिंह, गुरमीत कौर, सिमरनजीत सिंह, सतपाल सिंह, दविंदर सिंह, सुखप्रीत सिंह, विपनदीप सिंह, साहिब दुगरी, अमनदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, साहिल लाहौरिया, परमजीत सिंह, सोहेल सिंह, गुरदीप मट्टू, मणि बिड़ला, सतनाम सिंह सत, गुरकंवल सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कुलवंत सिद्धू ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी नीतियों के कारण पंजाब के हर वर्ग का आम आदमी पार्टी की तरफ झुकाव हो रहा है। यही कारण है कि हर दिन पंजाब बदलाव की ओर बढ़ रहा है और पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है, पंजाब को इस संकट से बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता की जरूरत है और यह साफ है कि आने वाले दिनों में केजरीवाल अपने जैसे ईमानदार नेता पंजाब को देंगे। उनके नेतृत्व में आप 2022 में राज्य में सरकार बनाएगी और पंजाब दिल्ली की तरह भ्रष्टाचार मुक्त होगा। आप की सरकार जनता द्वारा शासित होगी। कुलवंत सिद्धू ने कहा कि हलका आत्म नगर वर्तमान विधायक के पाखंड के कारण पहले स्थान पर था जबकि विकास के नाम पर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, गंदा पानी, खराब सीवरेज व्यवस्था, पार्कों की बदहाली जैसे मंजर सामने आये है। विधायक ने अपना राजनीतिक विकास तो बहुत किया है लेकिन क्षेत्र में बुनियादी सहूलतो से वंचित रखा है, अच्छा कॉलेज तो दूर की बात है अच्छा स्कूल भी नहीं दिया है। लेकिन विधायक को यह समझना लेना चाहिए कि पिछली बार जब आप अपने वोट से विधायक बने थे, तो इस बार आपके बुद्धिमान मतदाता ही आपको घुटनों पर लाएंगे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0