HomeHeath

लुधियाना के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में पुलिस के साथ SDM ने जांचा रिकार्ड

लुधियाना के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में पुलिस के साथ SDM ने जांचा रिकार्ड

लुधियाना के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में पुलिस के साथ SDM ने जांचा रिकार्ड, गड़बड़ी की मिली थी शिकायत लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : चंडीगढ़ रोड स्थि

तंग इलाकों में आग बुझाएंगे योद्धा फायर टेंडर
अश्वनी शर्मा के मैदान में आने से भाजपा के लिए अहम सीट बनी पठानकोट
लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट एसोसिएशन ने एसीपी धर्मपाल को किया सम्मानित : हरकेश मित्तल

लुधियाना के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में पुलिस के साथ SDM ने जांचा रिकार्ड, गड़बड़ी की मिली थी शिकायत

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में ड्राइविंग लाइसेंस केंद्र में भारी अनियमितता होने के आराेपाें के बाद शुक्रवार सुबह लाइसेंस बनाने पहुंचे लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इसी में से किसी व्यक्ति ने ड्राइविंग लाइसेंस में हो रही गड़बड़ी के बारे में एसडीएम को सूचित किया। यहां आने वाले लाेगाें के काम समय पर नहीं हाेने के चलते उन्हें परेशानियाें का सामना करना पड़ता है।

पहले भी मिल चुकी है कई शिकायतें

एसडीएम दफ्तर से नरेंद्र सिंह धालीवाल की अगुआई में ड्राइविंग लाइसेंस केंद्र पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। धालीवाल को यहां चल रही गड़बड़ी के बारे में कई सुराग हाथ लगे। इसके बाद धारीवाल ने इसकी सूचना विस्तार से एसडीएम को दी। एसडीएम थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के केंद्र में गड़बड़ी पर विशेष तौर पर पड़ताल शुरू कर दी।

शुक्रवार सुबह लोगों ने किया हंगामा

मौके पर मौजूद अधिकारी का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत पहले भी मिली थी लेकिन यहां के अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद गड़बड़ी में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद विभाग के अधिकारी यहां पर पैनी नजर रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह लोगों की तरफ से विरोध जताने पर अधिकारी पड़ताल करने आए और गड़बड़ी पाए जाने के बाद एसडीएम खुद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच की कार्रवाई फिलहाल चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0