HomeHeath

पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी का देहांत

पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी का देहांत

पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी का देहांत, सी एम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शाेक लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  डीसी वरिंदर

मल्हार रोड और किप्स मार्केट विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, सीबीआई जांच करे : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
कैट ने ई कॉमर्स की लड़ाई में देश के प्रमुख उद्योगपतियों एवं संगठनों से सहयोग माँगा : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
What experts are saying about road trip games

पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी का देहांत, सी एम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शाेक

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

डीसी वरिंदर शर्मा, गुरद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, साहित्यकार गुरुभजन सिंह गिल, एडीसीपी डीसीपी डा. प्रज्ञा जैन नायाब शाही इमाम उस्मान रहमानी से अफसोस करने जामा मस्जिद पहुंचे।

शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी का देर रात लुधियाना में देहांत हो गया है। जनाजे की नमाज 10 सितंबर को रात 8: 30 बजे फील्ड गंज चौक जामा मस्जिद के बाहर अदा की जाएगी। पंजाब शाही इमाम सीएमसी में 12:10 बजे पर दुनिया को अलविदा कह गए। वह कई दिनाें से बीमार चल रहे थे। यह जानकारी उनके भाई अतीक उर रहमान ने दी।
उल्लेखनीय है कि शाही इमाम का चेन्नई के एक बड़े अस्पताल में एक महीने तक इलाज चला। अभी कुछ दिन पहले ही लुधियाना वापस आए थे, लेकिन तकलीफ बढ़ती गई। डायलिसिस की वजह से उन्हें लुधियाना के सीएमसी के आइसीयू में एडमिट किया गया था। शाही इमाम हबीब उर रहमान स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके परिवार ने आजादी के लिए योगदान दिया था।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सहित कई नेताओं ने जताया शाेक

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शाही इमाम के निधन पर शाेक जताया है। उन्हाेंने कहा कि मौलाना हबीब उर रहमान ने प्यार, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।पंजाब के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीति सिंह बिट्टू, विधायक सुरिंदर डावर, विधायक राकेश पांडे, मेयर बलकार सिंह संधू व अन्य नेताओं ने शाही इमाम के निधन पर शाेक जताया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0