इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर नारेबाजी की व् पुतला फूका लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : इंप्रूव
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर नारेबाजी की व् पुतला फूका
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा लगातार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही है। आज भाजपा ट्रस्ट चेयरमैन व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ दुगरी रोड पर एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता दुगरी रोड पर चेयरमैन बाला सुब्रह्मण्यम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कैबिनेट मंत्री व ट्रस्ट चेयरमैन का पुतला फूका।
भाजपा नेता बिक्रम सिंह सिद्धू का कहना है कि लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भ्रष्ट्राचार का अड्डा बन चुका है। ट्रस्ट के चेयरमैन खुद को पाक साफ बता रहे हैं लेकिन उनकी देख रेख में नाक तले बड़े स्तर पर घोटाला हो रहा है। सिद्धू ने कहा कि ट्रस्ट ने करोड़ों रुपये की जमीनें औने पौने दामों पर बेच दी और आगे भी कई जमीनों को बेचने की योजना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ट्रस्ट को इस तरह के घोटाले किसी कीमत पर नहीं करने देगी। भाजपा यह लड़ाई जमीन से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी।
30 दिन के भीतर ट्रस्ट के भ्रष्टाचारियो पर कार्रवाई नहीं की ताे जाएंगे हाई काेर्ट
भाजपा ने सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर 30 दिन के भीतर ट्रस्ट के भ्रष्टाचारियो पर कार्रवाई नहीं की तो वह हाई कोर्ट में जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि ट्रस्ट के एक एक घोटाले की फाइल तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट चेयरमैन बाला सुब्रह्मण्यम को मंत्री का पूरा साथ है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो भाजपा मंत्री, विधायकों व अन्य जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ भी धरने लगाएंगे।

COMMENTS