HomeHeath

हरियाणा में किसानाें के धरने से लुधियाना में यात्री रहे परेशान

हरियाणा में किसानाें के धरने से लुधियाना में यात्री रहे परेशान

किसान महापंचायत का असर : हरियाणा में किसानाें के धरने से लुधियाना में यात्री रहे परेशान, दिल्ली जाने के लिए नहीं मिली बसें लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)

तंग इलाकों में आग बुझाएंगे योद्धा फायर टेंडर
नोटबन्दी के बाद देश में डिजिटल पेमेंट में बहुत तेज़ी से वृद्धि हुई : हरकेश मित्तल अध्यक्ष कैट पंजाब
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में गुरुतेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन : बलराज भसीन

किसान महापंचायत का असर : हरियाणा में किसानाें के धरने से लुधियाना में यात्री रहे परेशान, दिल्ली जाने के लिए नहीं मिली बसें

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

कॉन्ट्रैक्ट बस मुलाजिमों की हड़ताल से यात्रियों का सफर अधर में लटक गया हैं। एक तरफ हड़ताल ताे दूसरी ओर मंगलवार काे हरियाणा के करनाल जिले में किसानाें की महापंचायत ने यात्रियाें काे परेशानी में डाल दिया है। हड़ताल में हरियाणा राेडवेज की बसें ही यात्रियाें का एकमात्र सहारा थी, लेकिन किसानाें के धरने के कारण बस चालक दिल्ली के रूटाें पर जाने से कतरा रहे हैं। करनाल में किसानाें ने सड़क मार्ग जाम कर दिया गया है, जिससे बसों और अन्य वाहनों का आवागमन ठप हो गया है।
बस स्टैंड पर यात्री विवेक सिंगला, करण वर्मा व प्रमोद मल्होत्रा आदि ने कहा कि उन्हें दिल्ली जाना था और सरकारी बसें तो दूर अब प्राइवेट बसें भी नहीं जा रही है। यात्रियाें ने कहा कि ट्रेन में अग्रिम टिकट बुकिंग ना हो तो बैठने नहीं देते और लगातार बसों की हड़ताल से वह परेशान हैं। हड़ताल के चलते प्राइवेट बस संचालक चांदी कूट रहे हैं। सुबह कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिमों ने बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बसों का चक्का जाम रखा। कांट्रैक्ट मुलाजिमों का कहना है कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
सरकारी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से परिवहन विभाग के शीर्ष अधिकारी सकते में हैं। अधिकारियों का कहना है कि कांट्रैक्ट मुलाजिमों द्वारा किए जा रहा संघर्ष उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों की मांग पर सरकार काफी समय से विचार कर रही हैं और जल्द ही हल निकल जाएगा। वहीं कांट्रैक्ट बस मुलाजिम यूनियन के सतनाम सिंह जसवीर सिंह प्रगट सिंह आदि ने कहा कि सरकार से उन लोगों की बातचीत कई चरणों में हो चुकी है और उनकी मांगें नहीं पूरी की है।

हड़ताल खत्म हाेने काे लेकर असमंजस

बसों की हड़ताल कब खत्म होगी इस बारे में कांटेक्ट बस यूनियन के दिलीप सिंह से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से बातचीत होने वाली है। कॉन्ट्रैक्ट बस मुलाजिमों की मांगें माने जाने के बाद बसों की हड़ताल खुल जाएगी और यात्रियों की समस्याएं दूर हो जाएगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0