HomeHeath

शिक्षक दिवस पर मिनी सचिवालय के बाहर नारेबाजी और अंदर चला सम्मान समारोह

शिक्षक दिवस पर मिनी सचिवालय के बाहर नारेबाजी और अंदर चला सम्मान समारोह

शिक्षक दिवस : स्टेट अवार्ड समाराेह में शिक्षा विभाग ने लुधियाना के छह अध्यापकाें काे किया सम्मानित, दूसरी तरफ ADEO की डांट के बाद स्कूल अध्यापिका को

भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया : दीपक मिट्ठू
कारगिल विजय में शहीद हुए सैनिकों को नमन करने का दिन : हरकेश मित्तल
पंजाब डीजीपी ने आइएसआइ व एसएफजे की बड़ी साजिश से उठाया पर्दा

शिक्षक दिवस : स्टेट अवार्ड समाराेह में शिक्षा विभाग ने लुधियाना के छह अध्यापकाें काे किया सम्मानित, दूसरी तरफ ADEO की डांट के बाद स्कूल अध्यापिका को पैरालिसिस अटैक मामले में अध्यापकों का प्रदर्शन

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शिक्षक दिवस पर शिक्षा विभाग की ओर से जिले के छह अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इसे लेकर आज रविवार को बचत भवन में अध्यापक स्टेट अवार्ड को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। समाराेह में जिले में अपर प्राइमरी में तीन अध्यापकों, प्राइमरी में एक अध्यापक और प्रबंधकी में दो अध्यापकों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीईओ (सेकेंडरी) लखबीर सिंह समरा, डीईओ (प्राइमरी) जसप्रीत कौर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने अपर प्राइमरी में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार के कम्प्यूटर फैकल्टी अमृतपाल सिंह, मिडल स्कूल गोसाल के सामाजिक शिक्षा के शिक्षक नवजोत कुमार, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखेवाल की साइंस टीचर वरिंदर परवीन को सम्मानित किया। जबकि प्रबंधकीय स्टेट अवार्ड बीपीईओ लुधियाना एक की तृप्ता देवी और बीपीईओ मांगट एक की भूपिंदर कौर को सम्मनित किया गया। वहीं प्राइमरी में सरकारी प्राइमरी स्कूल नारंगवाल के ईटीटी टीचर बलविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद अध्यापक काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड के बाद उन्हें आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इसके साथ ही छात्राें काे बेहतर शिक्षा देने में प्रयासरत रहेंगे।

मिनी सचिवालय के बाहर नारेबाजी और अंदर चला सम्मान समारोह

लुधियाना में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (ADEO) की डांट के बाद स्कूल अध्यापिका को पैरालिसिस अटैक आने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिले के अध्यापक इस घटना के बाद ADEO पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आज रविवार को ‘टीचर्स डे’ वाले दिन अलग-अलग अध्यापक यूनियनों ने मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। उधर, मिनी सचिवालय के भीतर ‘टीचर्स डे’ पर अध्यापकों को ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए सम्मानित किया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे सुखपाल सिंह, बलविंदर सिंह, परमिंदर चौहान का कहना है कि साहनेवाल में सरकारी प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका सुपनदीप कौर को भीड़ के बीच ADEO द्वारा डांट लगाने की घटना बेहद निंदनीय है। इससे अध्यापिका को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा और उन्हें पैरालिसिस अटैक आ गया। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच करने और ADEO पर कार्रवाई करने की मांग की है। अध्यापकों का कहना है कि अगर समय रहते विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।

क्या है मामला

बता दें कि गत वीरवार को लुधियाना के साहनेवाल के सरकारी प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका सुपनदीप कौर ने वेक्सीनेशन कैंप के लिए कमरा नहीं देने पर ADEO ने स्कूल में पहुंच लोगों के सामने ही उसे डांट दिया था। इसी दौरान अध्यापिका को पैरालिसिस अटैक आ गया और उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। इसके बाद से अध्यापक संगठन ADEO के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। संगठनों के घोषणा की है कि अगर सुनवाई नहीं होती, तो वह 9 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0