लुधियाना को कोविशील्ड व कोवैक्सीन का स्टाक मिला, मंगलवार को 170 जगहों पर लगेगी वैक्सीनेशन लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : जिले के सेहत विभाग को सोम
लुधियाना को कोविशील्ड व कोवैक्सीन का स्टाक मिला, मंगलवार को 170 जगहों पर लगेगी वैक्सीनेशन
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
जिले के सेहत विभाग को सोमवार शाम कोवैक्सीन और काेविशील्ड वैक्सीन का पर्याप्त स्टाक मिल गया है। जिसके बाद मंगलवार को जिले में 170 जगहो पर वैक्सीनेशन कैंप लगाएं जाएंगे। इनमें से नौ जगहों पर कोवैक्सीन के कैंप होंगे। सिटी में 37 जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाएं जा रहे हैं, जबकि अन्य कैंप खन्ना, जगराओं, माछीवाड़ा, रायकोट, समराला सहित अन्य ब्लाकों में लगेंगे। वैक्सीनेशन सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक होगी। जहां पहली और दूसरी डोज लगेगी।
यहां लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन
सिटी में 37 जगहों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी। इनमें शिव मंदिर भौरा, राधा स्वामी सत्संग घर कैलाश नगर, यूसीएचसी सुभाष नगर, आरसी ताजपुर रोड डिस्पेंसरी, यूपीएचसी महाराणा प्रताप नगर, हैप्पी रंधावा आफिस प्रीत नगर, अटल निष्काम सेवा समिति कर्मसर कलोनी, भोला कलोनी सेक्टर 32, न्यू विश्वकर्मा कालोनी गली नंबर 8, ट्रांसपोर्ट नगर डिस्पेंसरी, प्राइमरी स्कूल सुखदेव नगर जमालपुर, बाबा श्रीचंद स्कूल किदवई नगर, सनातन धर्मशाला शिवाजी नगर, आरती स्कूल जनकपुरी, हनुमान मंदिर हरगोबिंद नगर, आरसी माधोपुरी, संकटमोचन धाम न्यू दीपनगर हैबोवाल कलां, धर्मशाला गुरूद्वारा माईनंद कौर घुमारमंडी शामिल हैं।
इनके अलावा मेरिटोरियस स्कूल, महाराजा अग्रसेन भवन शक्ति विहार, यूपीएचसी ढोलेवाल, श्री गुरु रविदास धर्मशाला गणपति चौक ढंडारी खुर्द, गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब गली नंबबर 14 करनैल सिंह नगर, गुरुद्वारा सिंह सभा डिस्पेंसरी गलीनंबर चार जनता नगर, गुरूद्वारा गुरू अमरदास गलीनंबर पांच न्यू अमर नगर, यूपीएचसी मुरादपुरा, गुरूद्वारा नामदेव साहिब प्रीत नगर शिमलापुरी, गुरूद्वारा शहदद बाबा दीप सिंह विकास नगर, गुरूद्वारा भगत सिंह जम्मू कलोनी गली नंबर तीन, गवर्नमेंट आयुर्वेदिक अस्पताल माडलग्राम, गुरूद्वारा मस्तुआणा साहिब नजदीक हरकृष्ण पब्लिक स्कूल माडल टाउन डी ब्लाक दुगरी रोड, यूसीएचसी जवददी, यूपीएचसी सनेत, इएसआई माडल अस्पताल, पीएयू कैंपस में वैक्सीन लगेगी।

COMMENTS